17.3 C
Munich
Saturday, May 18, 2024

देश में कोरोना से अब तक 718 लोगों की मौत

Must read

नई दिल्ली समाचार

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढता हीं जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आकंड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 23077 हो गई है। देश में अब तक इस जानलेवा बीमारी से 718 लोगों की मौत हो चुकी है। 17610 का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 4749 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1684 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,077 हो गई है, जिसमें 17,610 सक्रिय हैं, 4749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 718 लोगों की मौत हो गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article