20.5 C
Munich
Saturday, May 18, 2024

स्पाइसजेट 11 मई से 12 नई उड़ानों की करेगी शुरुआत

Must read

मुंबई

स्पाइसजेट ने नई दिल्ली और मुंबई से 12 नई उड़ानों की शुरुआत की घोषणा की है। स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा है कि 11 मई से ये उड़ानें शुरू होंगी। इनमें छह उड़ानें मुंबई से शुरू की जाएंगी तथा शेष पांच उड़ान नई दिल्ली से शुरू होंगी। कंपनी इन उड़ानों का संचालन बोइंग 737 एनजी विमानों से करेगी। उसने कहा कि मुंबई के टर्मिनल दो से नई उड़ानों का परिचालन किया जाएगा। अप्रैल से लेकर अब तक स्पाइसजेट अपने नेटवर्क में 77 नई उड़ानों को शामिल कर चुका है। पिछले महीने जेट एयरवेज का परिचालन अस्थायी तौर पर निलंबित किए जाने के बाद कंपनी को आपूर्ति की कमी पूरा करने को कहा गया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article