17.3 C
Munich
Saturday, May 18, 2024

1 मई की शाम तक चक्रवात फैनी उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना

Must read

अमरावती

चक्रवात फैनी के अगले 4 घंटे में तीव्र चक्रवाती तूफान और 24 घंटे में बेहद तीव्र तूफान की शक्ल लेने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 मई की शाम तक यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। विभाग ने फनी के कारण केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के इलाकों में अगले कुछ दिन होने वाली बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 

केरल के कुछ इलाकों में 29 और 30 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के उत्तर तटीय और आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय और ओडिशा के दक्षिण तटीय इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश 2 मई को हो सकती है। 3 मई को ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

1 मई से 3 मई तक बंगाल की खाड़ी से लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर तेज हवाएं चलेंगी। चक्रवात फैनी के कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में प्रशासन सतर्क है। जिला प्रशासन अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। कृष्णा जिला को पहले ही हाई अलर्ट किया जा चुका है। फिलहाल, मछुआरों के समुद्र में न जाने से अधिकारियों को राहत है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article