Wednesday, October 4, 2023
HomeIndia Newsबिहार में राहत की खबर: 24 घंटे में 95 मरीजों ने दी...

बिहार में राहत की खबर: 24 घंटे में 95 मरीजों ने दी कोरोना को मात, अब तक 2,120 लोग स्वस्थ हुए

पटना न्यूज़ : बिहार में पिछले 24 घंटे में 95 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक कुल 2,120 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य का रिकवरी रेट 47.96 प्रतिशत पहुंच गया है। करीब दस दिन पहले रिकवरी रेट 26 फीसदी तक गिर गया था। बिहार अब राष्ट्रीय औरसत की तुलना में आगे निकल गया है। देश का रिकवरी रेट 47.88 प्रतिशत है। गुरुवार को 94 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,420 पहुंच गई है। 3 मई के बाद आने वाले प्रवासियों में 3187 संक्रमित मिले हैं। यह कुल संक्रमितों का करीब 72 फीसदी है। बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों ने दम तोड़ा है। इसमें जमुई, नवादा, कटिहार, बेगूसराय और शिवहर के एक-एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से अब तक 29 लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments