Wednesday, October 4, 2023
HomeIndia NewsChhattishgarh Newsरायगढ़ कोविड-19 अस्पताल में संक्रमित महिला की सिजेरियन डिलीवरी, माँ और बच्चे...

रायगढ़ कोविड-19 अस्पताल में संक्रमित महिला की सिजेरियन डिलीवरी, माँ और बच्चे दोनों की हालत स्थिर

रायगढ़ न्यूज़ : कारोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ के क्वॉरैंटाइन सेंटर और ट्रेनों में महिलाओं के प्रसव होने ने की बात सामने आती रही है। अब प्रदेश में पहली बार रायगढ़ के कोविड-19 अस्पताल में महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। संभवत: यह पहला मामला है। महिला संक्रमित थी और मंगलवार तड़के 3 बजे तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसका सीजर किया। करीब आधा घंटा चले ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दरअसल, सारंगढ़ के रक्शा क्वारैंटाइन सेंटर में रखी गई महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार रात ही कोविड-19 अस्पताल में भेज दिया गया था। डाॅक्टरों के मुताबिक रात करीब 1 बजे से महिला को हल्का लेबर पेन होना शुरू हो गया था। रात 3 बजे ऑपरेशन थियेटर में बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिक और स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर व दो जूनियर डॉक्टर के साथ सीजेरियन किया। बच्चे का गुरुवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, रायगढ़ कोविड अस्पताल में गूंजी किलकारी। कोविड अस्पताल रायगढ़ के चिकित्सीय स्टाफ ने कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की सफल व सुरक्षित डिलीवरी करा कर नया इतिहास रचा। डिलीवरी के पश्चात जच्चा बच्चा दोनों की हालत स्थिर।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments