9.9 C
Munich
Sunday, May 5, 2024

उत्तराखंड में मिले 8 नए कोरोना केस, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 929

Must read

देहारादून समाचार : उत्तराखंड में आज (सोमवार) दोपहर तक कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए। जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 929 हो गई है। इनमें से 200 मरीज ठीक हो चुके हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इन मामलों की पुष्टि की है। आज कोरोना वायरस के आठ नए मामले हरिद्वार जिले में मिले हैं। ये सभी मुबंई से वापस लौटे हैं। रविवार को प्रदेश में 173 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिनमें से एक सैंपल की रिपोर्ट को दो बार काउंट किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, रविवार को सैंपल जांच रिपोर्ट में 1063 निगेटिव मिले थे। जबकि 11 जिलों में 173 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में 49 संक्रमित मरीज मिले। इनमें 22 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं। 17 दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं, एक आढ़ती निरंजनपुर मंडी और पांच संक्रमित मुंबई और चार दिल्ली से आए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article