7 C
Munich
Monday, December 11, 2023

बिहार: सीवान जिले में 4 और कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमित की संख्या बढ़कर हुई 38

Must read

पटना
बिहार के सीवान जिले में खाड़ी देश से लौटे संक्रमित युवक के संपर्क में आने से चार और लोगों तथा बेगूसराय के दो किशोर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। सीवान जिला प्रशासन ने बताया कि चार संक्रमित लोगों में से एक रघुनाथ प्रखंड निवासी उस युवक की मां, पत्नी, चचेरे भाई और बहन हैं, जिसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि 3 अप्रैल को हुई थी। चारों संक्रमित रघुनाथपुर में ही रहते हैं। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। रघुनाथपुर प्रखंड का पहला कोरोना संक्रमित युवक 21 मार्च 2020 को खाड़ी देश ओमान से भारत आया था। स्वाब जांच के लिए सीवान सदर अस्पताल में युवक का सैंपल लिया गया। इस युवक के संपर्क में आने से ही उसकी मां, पत्नी, चचेरी बहन और भाई भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से युवक की मां और पत्नी की जांच रिपोर्ट मंगलवार शाम जबकि दो अन्य की रिपोर्ट मंगलवार रात जारी की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट के अनुसार, बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड निवासी 2 किशोर के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दोनों की उम्र करीब 16 वर्ष है। इन दोनों किशोर को जिले के बछवाड़ा प्रखंड में ट्रैक किया गया था। लक्षण दिखने के बाद इनका सैंपल स्वाब जांच के लिए पटना भेजा गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article