17.4 C
Munich
Friday, March 29, 2024

महाराष्ट्र में आज कोरोना से सबसे ज्यादा 139 मरीजों की मौत, राज्य में अब तक कुल 2,849 लोगों की मौत

Must read

मुंबई समाचार : महाराष्ट्र में आज (शुक्रवार) कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा 139 मरीजों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को 123 की जान गई थी। अब तक कुल 2,849 की मौत हुई है। राज्य में पिछले 20 दिन में 1,714 मरीजों की जान गई है। सबसे चिंताजनक स्थिति मुंबई की है। यहां 24 घंटे में 93 कोरोना मरीजों की मौत हुई। अब तक यहां 1,519 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को मुंबई में 1099 नए केस भी मिले। वहीं, कुल केस 46,080 हैं। इनमें से 25,768 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, राज्य में शुक्रवार को 2,436 पॉजिटिव केस मिले। संक्रमितों की संख्या 80,229 पहुंच गई। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 42,215 है। शुक्रवार को संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा मुंबई से हैं। यहां 93 की मौत हुई। इसके अलावा नासिक में 24, पुणे में 16, रत्नागिरी में 5 और औरंगाबाद में एक मरीज की जान गई। मृतकों में 75 पुरुष और 64 महिलाएं हैं। इनमें से 78 की उम्र 60 साल से अधिक, 53 की उम्र 40 से 60 के बीच और 8 की उम्र 40 साल से कम है। इनमें से 79% मरीजों में डायबिटीज, ह्रदय रोग और हाइपरटेंशन जैसी समस्या थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article