7.2 C
Munich
Wednesday, April 24, 2024

मुंबई में 24 घंटे में 1044 नये मामले

Must read

मुंबई समाचार: बीते 24 घंटे में मुंबई में 1044 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई और 32 लोगों की मौत दर्ज की गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार मुंबई में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या अब बढ़कर 33,835 तक पहुंच गयी है। यहां अब तक इस संक्रमण से कुल 1097 लोगों की जान जा चुकी है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार राज्‍य में 2190 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्‍या 56,948 तक पहुंच चुकी है। मुंबई के धारावी इलाके में 18 नये मामले सामने आये। इस इलाके में अब संक्रमित मरीजों की संख्‍या 1639 तक पहुंच गई है और 61 लोगों की मौत दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कोविड-19 परीक्षण को लेकर नयी गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के अनुसार आपातकालीन सर्जरी करवाने वालों और गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड-19 टेस्ट करवाना अब अनिवार्य नहीं होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article