18.5 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

यूपी में कांग्रेस कैसे लड़ेगी लोकसभा चुनाव? हो गया बड़ा खुलासा

Must read


Image Source : PTI
यूपी में कांग्रेस का प्लान (सांकेतिक फोटो)

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयारी शुरू कर चुकी है। सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सीटों पर चुनाव के लिए चर्चा की। इस बैठक में खरगे, हुल गांधी , प्रियंका गांधी  और केसी वेणुगोपाल समेत यूपी कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे थे। बैठक में संगठन कैसे मजबूत हो, 2024 का लोकसभा  चुनाव की  कैसे तैयारी की जाए ,इस पर विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस की इस बैठक से कई बड़े अपडेट निकलकर सामने आए हैं। आइए जानते हैं कांग्रेस की पूरी प्लानिंग के बारे में।

कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बैठक के बाद बताया कि गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं,  राहुल गांधी के अमेठी और सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि यहां उन लोगों का एक परिवार का रिश्ता है, वह रिश्ता हमेशा खड़ा रहेगा। 

खरगे, राहुल और प्रियंका के लिए प्रस्ताव

नई दिल्ली में कांग्रेस की आज की मीटिंग में यूपी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान के सामने बड़ा प्रस्ताव रखा है। यूपी कांग्रेस के नेताओं ने प्रस्ताव दिया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से ही चुनाव मैदान में उतरे। नेताओं ने इंडिया गठबंधन में सपा के अलावा बसपा को भी शामिल करना जरूरी बताया। केंद्रीय नेतृत्व ने आश्वासन दिया कि पार्टी गठबंधन के तहत सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

20 तारीख से यूपी जोड़ो यात्रा

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर अब यूपी जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। यूपी जोड़ो यात्रा 20 तारीख को सहारनपुर से माता शाकुम्भरी देवी  के दर्शन करके शुरू होगी जो कि प्रदेश के कोने-कोने में जाएगी। यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए राजधानी लखनऊ में स्थित शहीद स्मारक पर में खत्म होगी।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के ‘डोनेट फॉर देश’ के साथ हुआ खेला, लिंक पर क्लिक करते ही खुल रहा भाजपा का पेज

ये भी पढ़ें- कौन हैं चंदा देवी? जिन्हें पीएम मोदी ने वाराणसी में दिया चुनाव लड़ने का ऑफर

Latest India News





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article