21.7 C
Munich
Sunday, April 28, 2024

उत्तराखंड: अमृतपुर के पास खाई में गिरी अनियंत्रित स्कूटी, हादसे में जेठानी और देवरानी की दर्दनाक मौत

Must read

भीमताल समाचार : भीमताल डहरा गांव (अमृतपुर) के पास स्कूटी के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से जेठानी और देवरानी कि मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। रविवार देर शाम को डहरा निवासी नवीन जोशी की 24 वर्षीय पत्नी नेहा जोशी और उनके छोटे भाई सुरेश जोशी की 22 वर्षीय पत्नी मीना जोशी स्कूटी से दूध लेने जा रही थीं। तभी संकरे स्थान पर उनकी स्कूटी पास ही में नदी में जा गिरी। स्कूटी गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद घटनास्थल में दोनों महिलाओं के शव बरामद हुए। बताया जा रहा है नेहा जोशी के पति नवीन जोशी वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में पुलिस उपनिरीक्षक पर पर तैनात हैं। जबकि उनके छोटे भाई सुरेश जोशी हरिद्वार में पुलिस कांस्टेबल हैं। हादसे में एक ही परिवार के दो महिलाओं की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि नेहा जोशी की आठ माह की बेटी है, वही देवरानी मीना जोशी ने दो माह पूर्व बेटे को जन्म दिया था। हादसे की सूचना मिलने पर भीमताल थानाध्यक्ष कैलाश जोशी व एसआइ जोगा सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article