15.8 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

क्या कम हो रहा अमेरिका का दबदबा, कोहली के फॉर्म को लेकर क्या बोले कुंबले; पढ़ें टॉप 5

Must read


ऐप पर पढ़ें

अमेरिका का दबदबा कम हो रहा, 2030 तक दुनिया में बहुत कुछ बदलेगा: जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि अगले 10 सालों में दुनिया में बड़े बदलाव होने वाले हैं। अमेरिका की स्थिति पहले जैसी नहीं है और उसका दबदबा कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में यह जरूरी है कि हमारा देश मजबूत हाथों में रहे। जयशंकर ने कहा कि 2030 तक दुनिया बहुत बदल चुकी होगी। वैश्विक शक्ति संतुलन के इस आकलन में विदेश मंत्री ने अपने 50 साल के अनुभव के आधार पर कुछ चिंतित करने वाले तथ्य पेश किए। जयशंकर ने कहा कि आज दुनिया में संघर्ष, तनाव और विभाजन की स्थिति बनी हुई है 

यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रेमी संग गर्लफ्रेंड ने पी शराब, नशे में दोनों ने खो दिया होश, फिर…

यूपी के बरेली में एक सप्ताह पहले हुए पिंकी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी कुछ साल पहले पिंकी से मुलाकात हुई थी। उस समय पिंकी अपने पति को छोड़ चुकी थी। इसके बाद दोनों लिवइन में रहने लगे। बीते एक सप्ताह पहले वह पिंकी के साथ उसकी सहेली के घर गया था, जहां उसने बैठकर शराब पी। पिंकी ने भी शराब पी थी। शराब पीने के बाद पिंकी नशे में इतनी चूर हो गई थी कि उसे होश ही नहीं था कि वह किसे क्या कह रही है। इस बात को लेकर उसकी सहेली के घर पर ही झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद वह पिंकी को लेकर घर आ गया। यहां भी पिंकी ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। इस पर उसका पारा चढ़ गया और उसने चापड़ से उसकी हत्या कर दी। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर कब्जाने के करीब रूस, बरसा रहा मिसाइलें 

यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर कब्जाने के रूस बेहद करीब पहुंच गया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना खार्किव पर मिसाइलें बरसा रही हैं। रूसी सेना ने खार्किव क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के गोला-बारूद गोदामों पर हमला बोल दिया। मायकोलाइव भूमिगत नेटवर्क समन्वयक सर्गेई लेबेडेव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लेबेडेव ने कहा, ‘खार्किव से रिपोर्ट मिली है। इसके अनुसार, खार्किव में स्थानीय समयानुसार तड़के 3:20 बजे विस्फोट हुए। वे वेस्ट डिस्ट्रिक में जोरदार धमाके बताए जा रहे हैं। विस्फोटों के कारण एक सायरन बज गया। एम्बुलेंस को पश्चिमी भाग में बिना सायरन के भेजा गया है। हालांकि, गाड़ियां चमकती रोशनी के साथ जा रही हैं।’

यहां पढ़ें पूरी खबर

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच साथ दिखे आदित्य और अनन्या, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की ब्रेकअप की खबरें हैं। हालांकि, अभी तक इसपर कपल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ब्रेकअप की इन अफवाहों के बीच आदित्य और अनन्या एक वीडियो में साथ नजर आए हैं। वीडियो पर दोनों के फैंस ने खूब प्यार लुटाया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

विराट को लेकर कुंबले बोले- RCB के लिए तो ठीक, लेकिन T20 WC तक…

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में 9 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 60 रनों से जीत दर्ज की। पीबीकेएस के लिए इस हार के साथ प्लेऑफ में पहुंचने के दरवाजे बंद हो गए, जबकि आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता अभी भी बचा है। आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचना बिल्कुल आसान नहीं है क्योंकि उसे अपने तो दोनों मैच हर हाल में जीतने ही होंगे, साथ ही बाकी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article