18.5 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

Vande Bharat: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस वंदे भारत ट्रेन की शेड्यूल में होने वाला है बदलाव, जानें डिटेल

Must read


ऐप पर पढ़ें

Mysuru Chennai Vande Bharat: लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रही वंदे भारत का परिचालन देश के अलग-अलग राज्यों में किया जा रहा है। इस ट्रेन को लेकर रेलवे भी काफी उत्साहित है। वंदे भारत एक्सप्रेस किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। जब भी लोग इस ट्रेन को देखते हैं इसके साथ सेल्फी लेने लगते हैं। उत्तर हो या दक्षिण पूर्व हो या पश्चिम भारत के विभिन्न राज्यों में इस ट्रेन की सेवा शुरू की जा चुकी है। यह ट्रेन कई राज्यों के शहरों को जोड़ती भी है। अब रेलवे लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर की प्लानिंग कर रहा है। कई रूटों पर चल रही वंदे भारत हफ्ते में बुधवार के दिन सेवा नहीं देती है। मगर दक्षिण पश्चिम रेलवे चेन्नई सेंट्रल और मैसूर के बीच चलने वाली वंदे भारत की सेवाओं में बदलाव करने वाला है। 

30 जुलाई से गुरुवार को नहीं चलेगी वंदे भारत 

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को सूचित किया है कि 30 जुलाई, 2024 से ट्रेन संख्या 20663/20664 मैसूर – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच अप-डाउन करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा बुधवार के बजाय गुरुवार को बंद रहेगी। मौजूदा वक्त में ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चल रही है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन जुलाई के अंत से गुरुवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। मैसूर से एमजीआर चेन्नई के बीच अप-डाउन करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी यात्रा 6 घंटे 20 मिनट में पूरा कर लेती है। 

क्या है मैसूर-चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत का टाइम टेबल

ट्रेन की मौजूदा टाइम टेबल के मुताबिक ट्रेन नंबर 20663 मैसूर से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल तक बुधवार को छोड़कर हफ्ते के सभी दिनों में सुबह 06:00 बजे मैसूर से प्रस्थान करेगी और 12:20 बजे एमजीआर चेन्नई पहुंचती है। रास्ते में यह ट्रेन मांड्या (06:28/06:30), एसएमवीटी बेंगलुरु (07:45/07:50), कृष्णराजपुरम (08:04/08:06) और काटपाडी (10:33/10:35) जैसे स्टेशनों पर रुकती है।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 20664 एमजीआर चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस एमजीआर चेन्नई से 17:00 बजे मैसूर के लिए प्रस्थान करती हैं और रात 23:20 बजे मैसूर पहुंचती है। रास्ते में  एमजीआर चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस काटपाडी (18:23/18:25), कृष्णराजपुरम (20:48/20:50), एसएमवीटी बेंगलुरु (21:25/21:30), और मांड्या (22:38/22:40) जैसे स्टेशनों पर रुकते हुए मैसूर पहुंचती है। इस ट्रेन का भी परिचालन बुधवार को नहीं किया जाता है।

 



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article