15.8 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

Ratnagiri Sindhudurg Result 2024- रत्नागिरि सिंधुदुर्ग सीट पर भाजपा ने लहराया परचम, नारायण राणे जीते

Must read


Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Results: महाराष्ट्र की रत्नागिरि सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार, केंद्रीय मंत्री और राज्य के पूर्व  मुख्यमंत्री नारायण राणे ने जीत दाखिल की है।  राणे का मुकाबला उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिव सेना (यूबीटी) के उम्मीदवार विनायक भाऊराव राउत से था। विनायक राउत यहां से 2014 से लगातार सांसद रहे हैं और तीसरी बार यानी जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब थे लेकिन नारायण राणे ने यहां से बाजी मार ली। 

Highlights:

6.30 PM- Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Results Updates: नारायण राणे ने जीत दर्ज की

भाजपा उम्मीदवार नारायण राणे ने शिव सेना उद्धव गुट के निवर्तमान सांसद विनायक भाऊराव राउत को 47,858 वोटों को अंतर से हरा दिया है। राणे को इस सीट पर कुल 4,48, 514 वोट मिले जबकि राउत को 4,00, 656 वोट मिले। राउत 2014 से लगातार यहां से सांसद थे।

4.30 PM- Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Results Updates: नारायण राणे ने जगी भाजपा को उम्मीद

भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे इस सीट पर शिवसेना से आगे हो गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनायक राउत पर 55,286 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। राणे को अब तक 4,21,581 वोट मिले हैं, जबकि राउत को 3,67, 426 वोट मिले हैं।

9.30 AM- Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Results Updates: शिवसेना उम्मीदवार भाजपा से आगे

शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार विनायक भाउराव राउत आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नारायण राणे से 1236 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 3967 वोट मिले हैं, जबकि नारायण राणे को 2731 वोट मिले हैं।

8.00 AM- Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Results Updates: शुरू हुई वोटों की गिनती, मतगणना केंद्र के बाहर भारी भीड़ जमा। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम। शुरुआत में हो रही पोस्टल बैलेट की काउंटिंग।

7.30 AM- Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Results Updates: स्ट्रॉन्गरूम का ताला खुला, थोड़ी देर में शूरू होगी वोटों की गिनती

7.10 AM- Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Results Updates: 2019 में राउत को मिले थे 50% वोट

2019 में विनायक राउत को 50.83 फीसदी वोट यानी 458,022 वोट मिले थे, जबकि नीलेश नारायण राणे को 31.04 फीसदी वोट मिले थे। उन्हें कुल 2,79,700 वोट मिले थे। राउत ने 1.78 लाख के मार्जिन से राणे को हराया था। इससे पहले 2014 में भी विनायक राउत को 4,93,088 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे नीलेश राणे को  3,43,037 वोट मिले थे। 

7.00 AM- Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Results Updates: 2008 के परिसीमन से पहले राजापुर लोकसभा के तहत था रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट

2008 के परिसीमन से पहले रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र राजापुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आता था। राजापुर लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना के सुरेश प्रभु ने चार बार जीत दर्ज की थी, जबकि प्रसिद्ध समाजवादी नेता मधु दंडवते यहां से पांच बार जीतकर लोकसभा पहुंचने में कामयाब रहे थे। लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में यहां 7 मई को मतदान हुआ था। रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट पर 53.75 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

राउत ने 2019 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के कैंडिडेट नीलेश नारायण राणे को पटखनी दी थी जो नारायण राणे के बेटे हैं। नीलेश राणे यहां से 2009 से 2014 तक कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। 2008 से पहले यह लोकसभा सीट राजापुर लोकसभा निर्वाचन सीट के तहत आता था। इस लोकसभा सीट के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें चिपलून, रत्नागिरी, राजापुर, कुडल, सांवतवाडी और कांकावली शामिल है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article