10.8 C
Munich
Monday, May 13, 2024

Kangana Ranaut: प्रेमिका से शादी नहीं हो पाई, राजनीति में जबरदस्ती धकेले गए; राहुल गांधी पर बोलीं कंगना रनौत

Must read


ऐप पर पढ़ें

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर भी बोला है। कंगना ने गांधी परिवार के दोनों ही नेताओं को हालात का मारा बताया है। उन्होंने इस सबके के लिए दोनों की मां और कांग्रेस पार्टी की पूर्व चेयरपर्सन सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। कंगना ने कहा, ‘राहुल गांधी महत्वाकांक्षी मां के पुत्र हैं। वह हालात के मारे हुए हैं। वह जिंदगीं में कुछ और बहुत ही बेहतर कर सकते थे, लेकिन उनकी मां ने उनपर दबाव बनाया। इसलिए वह राजनीति में सफल नहीं हो पा रहे हैं।’

आज तक को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने राहुल की पारिवारिक जांदगी पर भी कमेंट किया है। उन्होंने कहा, ”सुनने में आता है राहुल गांधी किसी महिला से प्रेम करते हैं। उनकी शादी नहीं हो पाई। उनका ना तो परिवार बस पा रहा है और ना ही करियर बन पा रहा है। उनके ऊपर परिवार का दबाव बना हुआ।  फिल्म इंडस्ट्री में भई ऐसे कई बच्चे हैं। उनसे जबरदस्ती एक्टिंग करवाई जाती है। राहुल और प्रियंका का भी यही हाल है।”

प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा?

कंगना रनौत ने प्रियंका गांधी को भी राहुल गांधी की ही तरह हालात की मारी हुई बताया। कंगना ने कहा, ”राहुल और प्रियंका गांधी दोनों ही अच्छे बच्चे हैं। लेकिन उनकी मां ने दोनों को ही परेशान कर दिया है। दोनों का राजनीति में कोई फ्यूचर नहीं है। अभी भी समय नहीं बीता है। दोनों को ही उनकी मां को जिंदगी में कुछ बेहतर करने देना चाहिए। इस तरह से टॉर्चर नहीं करना चाहिए।”

भाजपा ही क्यों?

कंगना रनौत से जब यह सवाल पूछ गया कि राजनीति के लिए आपने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ही दामन क्यों थामा तो उन्होंने कहा किया भाजपा के साथ एक स्वभाविक जुड़ाव है। कंगना ने कहा, “लोगों की सेवा करना हर किसी के बस की बात नहीं है। मेरे सहित हर किसी के सपने होते हैं। मैं 20 साल तक फिल्म उद्योग में थी और एक शानदार जीवन बिताया। मैं खुद को एक नेता के रूप में नहीं देखती हूं। मैं सिर्फ लोगों की सेवा करने के लिए भाजपा उम्मीदवार हूं। भाजपा के साथ मेरा स्वाभाविक जुड़ाव है। मैं अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए भगवद गीता की शिक्षाओं में विश्वास करती हूं। मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भी प्रशंसक रही हूं।”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article