18.5 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

​​​​​​​Navsari lok sabha election result 2024 live : भाजपा के सीआर पाटिल 1.5 लाख से ज्यादा वोटों से आगे

Must read


ऐप पर पढ़ें

Navsari lok sabha election result 2024 live : गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट पर भाजपा के वर्तमान सांसद सीआर पाटिल का मुकाबला कांग्रेस के नैषाध देसाई से है। देखना है कि पाटिल इस सीट को एक बार फिर बचाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं। हालांकि एग्जिट पोल के अनुसार इस बार भी भाजपा इस सीट पर क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। यहां मतगणना कराने को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

सी आर पाटिल 2009 से लगातार इस सीट से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पाटिल ने कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेशभाई भीम भाई पटेल को 6 लाख 89 हजार 668 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। जुलाई 2020 में इन्हें गुजरात भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया। पाटिल 1989 में बीजेपी से जुड़े। 2009 में उन्हें पहली बार नवसारी लोकसभा सीट से टिकट दिया गया, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। 2014 में पाटिल ने दूसरी बार साढ़े पांच लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।

LIVE UPDATES :

10:44 AM- Navsari LS Election Result 2024 Update: सीआर पाटिल 1.5 लाख वोटों से आगे 

नवसारी लोकसभा सीट से भाजपा के सीआर पाटिल कांग्रेस के नैषाध देसाई से 1.5 लाख वोटों से पीछे छोड़ दिया है। पाटिल शुरू से ही नैषाध पर बढ़त बनाए हुए हैं।

9:50 AM- Navsari LS Election Result 2024 Update: सीआर पाटिल 67 हजार मतों से आगे 

नवसारी लोकसभा सीट से भाजपा के सीआर पाटिल कांग्रेस के नैषाध देसाई से 67 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

8:06 AM- Navsari LS Election Result 2024 Update: कुल सात विधानसभा सीट है इस संसदीय क्षेत्र में

नवसारी लोकसभा क्षेत्र में कुल सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें  सूरत की चार और नवसारी की तीन सीटें आती हैं। यहां की सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। इसमें सूरत की विधानसभा सीटों में लिंबायत, उधना माजुरा, चोर्यासी शामिल हैं, जबकि नवसारी जिले के जलालपोर, नवसारी और गणदेवी विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

7:45 AM- Navsari LS Election Result 2024 Update: 7 मई  को हुआ था मतदान, 14 उम्मीदवार हैं मैदान में

इस सीट पर इस बार 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 7 मई को तीसरे चरण में मतदान हुआ था। कुल 59.66 प्रतिशत वोट पड़ा था। 2019 में हुए चुनाव के अनुसार इस सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 71 हजार 658 हैं। इसमें पुरुष मतदाता 54.61 प्रतिशत हैं और 45.39 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। एग्जिट पोल के अनुसार इस बार भी भाजपा यहां क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है।

7:23 AM- Navsari LS Election Result 2024 Update: पहली बार 2009 में हुआ था चुनाव

नवसारी में पहली बार 2009 में चुनाव हुआ था। इसके पहले संसद सदस्य भाजपा के चंद्र कांत रघुनाथ पाटिल (सीआर पाटिल) थे। नवसारी में 2019 के अनुसार कुल मतदाता की संख्या 17 लाख 64 हजार 622 हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में मुसलमानों की खासी आबादी है। इस सीट पर करीब 2 लाख से ज्यादा मुसलमान मतदाता हैं। 15 प्रतिशत मतदाता कोली समाज से आते हैं। बाहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 50 प्रतिशत है जो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र से आते हैं।

 

 



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article