12.1 C
Munich
Friday, May 17, 2024

भाजपा को घोषणापत्रों पर बहस की चुनौती, गहलोत ने क्यों कहा- घबरा गए हैं प्रधानमंत्री मोदी 

Must read


ऐप पर पढ़ें

चुनाव प्रचार के लिए अहमदाबाद पहुंचे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घबराहट के चलते कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा को दोनों दलों के घोषणापत्रों पर बहस करने की चुनौती दी। गहलोत ने कहा कि लोग भाजपा के बनाए माहौल की वजह से संविधान को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इससे अब भाजपा बचाव की मुद्रा में आ गई है और आरोप लगा रही है कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण प्रदान करेगी।

गहलोत ने कहा, मोदी ने 400 से ज्यादा सीटें जीतने और देश को कांग्रेस से मुक्त करने की बात क्यों की है? उन्होंने ऐसा माहौल बना दिया है, जिसके चलते लोगों को चिंता होने लगी है कि संविधान बदल दिया जाएगा। इसकी वजह से भाजपा अब बचाव की मुद्रा में आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह उनकी घबराहट का परिणाम है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, वह कहना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ और देते हैं। उन्होंने (कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में) जो कुछ भी कहा है वो आपके सामने है। उन्होंने जो कुछ भी कहा है उसका हमारे घोषणापत्र से कोई संबंध नहीं है। गहलोत ने दावा किया कि भाजपा का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है और इसमें कोई तथ्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र आजादी के बाद का सबसे अच्छा घोषणापत्र है और इसमें किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं समेत समाज के हर वर्ग की बात की गई है।

बता दें कि गुजरात दौरे पर रवाना होने से पहले गहलोत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि वे पता नहीं कहां से मंगलसूत्र और भैंस लेकर आ गए। पीएम मोदी के इन दिनों अजीबो गरीब बयान आ रहे हैं। वे बोल रहे हैं कि दो भैंस होगी तो एक भैंस कांग्रेस ले लेगी। यह क्या बयान है? हमारी कांग्रेस सरकार ने तो दो गाय और दो भैंस का बीमा किया था। वे पता नहीं कहां से मंगलसूत्र लेकर आ गए। कहां से भैंस लेकर आ गए? क्या-क्या स्टेटमेंट दे रहे हैं?



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article