10.9 C
Munich
Saturday, May 18, 2024

राहुल गांधी के लिए आसान नहीं रायबरेली की भी लड़ाई, भाजपा ने रचा चक्रव्यूह

Must read


ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीते चुनाव में अमेठी में हराने के बाद भाजपा अब उनके नए चुनाव क्षेत्र रायबरेली में घेरने में जुट गई है। भाजपा ने यहां से स्थानीय नेता और पूर्व में कांग्रेस में रह चुके राज्य सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है। अभी तक यहां जातीय समीकरण ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं, लेकिन इस बार राहुल गांघी को घेरने के लिए भाजपा इन पर भी ज्यादा जोर दे रही है।

कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह इस बार राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरे हैं। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने राहुल के खिलाफ स्थानीय उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह पर दांव लगाया है। पिछले चुनाव में भी भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उतारा था, जो सोनिया गांधी से हार गए थे, लेकिन उन्होंने सोनिया गांधी की 2014 की जीत का अंतर आधा कर दिया था। इसके बाद भाजपा ने उनको उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया।

कई प्रमुख कांग्रेस नेता अब भाजपा के साथ

दिनेश प्रताप सिंह के निर्वाचित एमएलसी होने से ग्राम प्रधानों में अच्छी पकड़ है। इसके अलावा बीते वर्षों में रायबरेली के कई प्रमुख कांग्रेस नेता अब भाजपा के साथ हैं। यहां के प्रमुख कांग्रेस नेता रहे अखिलेश कुमार सिंह की बेटी अदिति सिंह अब रायबरेली से भाजपा की विधायक हैं। रायबरेली में पांच विधानसभा क्षेत्र बछरांवा, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी और ऊंचाहार हैं। इनमें रायबरेली को छोड़कर चार पर सपा विधायक जीते थे। इनमें से एक ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडे ने राज्यसभा चुनावों को लेकर सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा के करीब हैं। उनके भाई व बेटे भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

ओबीसी समुदाय का साथ मिलने की आस

अभी तक लोकसभा चुनावों में गांधी परिवार को सामाजिक समीकरणों से परे वोट मिले हैं, लेकिन इस बार भाजपा राहुल गांधी को घेरने के लिए इन समीकरणों पर काम कर रही है। भाजपा का मानना है कि अन्य समुदायों के साथ ओबीसी समुदाय का बड़ा हिस्सा भी उसके साथ होगा।

भाजपा चुनाव प्रचार के मैदान में राहुल गांधी पर अमेठी में हार और उसे छोड़ने का ठप्पा भी लगा रही है। इसके अलावा राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली में किसे अपने पास रखेंगे, इसे भी मुद्दा बनाया जा रहा है।

चुनाव दर चुनाव भाजपा ने ताकत बढ़ाई

भाजपा ने सोनिया गांधी के सामने भी हर चुनाव में यहां अपनी ताकत बढ़ाई है। उसे 2009 में तीन फीसदी वोट मिले थे, जो 2014 में बढ़कर 21 प्रतिशत हो गए। 2019 में यह आंकड़ा 38 फीसदी तक पहुंच गए। ऐसे में भाजपा की कोशिश 12 प्रतिशत वोट और बढ़ाने की है। भाजपा का मानना है कि सोनिया गांधी की जीत का अंतर लगातार कम हो रहा था और लोगों में गांधी परिवार से दूरी दिखने लगी थी। अब यह और बढ़ेगी।

रायबरेली में जातीय समीकरण

ब्राह्मण 11

राजपूत 09

यादव 07

मुस्लिम 06

लोध 06

कुर्मी 04

दलित 34

अन्य 23

(सभी आंकड़े प्रतिशत में)



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article