15.1 C
Munich
Sunday, April 28, 2024

श्रीलंका : अवैध वीजा रखने के आरोप में 2 भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Must read

कोलंबो

श्रीलंका में रहने के दौरान यहां के आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वेलीकाडा थाने के अधिकारियों के हवाले से संडे टाइम्स ने खबर दी है कि दो भारतीय जिनकी उम्र 28 और 32 साल है, को राजागिरिया इलाके से गिरफ्तार किया गया। इनके पास वैध वीजा नहीं था।

पुलिस ने बताया कि दोनों भारतीय नागरिकों को अलुतकाडे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। पिछले सप्ताह भी इन्हीं आरोपों पर 13 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था।

गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में दस नाइजीरियाई, एक ईराकी और एक थाइलैंड निवासी शामिल हैं। देश में ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले में 253 लोगों के मारे जाने और 500 अन्य के घायल होने के बाद श्रीलंका सरकार के सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के बाद ये गिरफ्तारी हुई हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article