22.1 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

बैंक खाते फ्रीज करने के खिलाफ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस: राहुल बोले- IT एक्शन नियमों के खिलाफ; भाजपा बोली- चुनावी हार के लिए बहाना खोज रहे

Must read


  • Hindi News
  • National
  • Congress Income Tax Case LIVE Update; Rahul Gandhi Sonai Gandhi Mallikarjun Kharge | PM Modi

नई दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश, अजय माकन, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल शामिल हुए।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा अपने बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। सुप्रीम कोर्ट जाने से आधे घंटे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पार्टी हेडक्वार्टर में 49 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

तीनों नेताओं ने एक सुर में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बैंक खातों को फ्रीज करवाकर केंद्र सरकार देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को कमजोर और पंगु बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में फ्री और फेयर इलेक्शन की बात कैसे हो सकती है। इस पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा- कांग्रेस हार के डर से बहाने ढूंढ रही है।

खड़गे ने कहा- लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं और सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर मिले। ED, IT और अन्य स्वतंत्र संस्थाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो।

राहुल गांधी का स्टेटमेंट:
कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। किसी कोर्ट ने, चुनाव आयोग ने चूं तक नहीं की। किसी ने कुछ नहीं कहा। हमें देश के 20% लोगों ने वोट किया। हम उनका प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस के बैंक खाते नहीं, देश के लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है। हमारे देश में लोकतंत्र है ही नहीं।

सोनिया गांधी का स्टेटमेंट:
चुनाव से ठीक पहले पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करके कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। ये लोकतंत्र पर हमला है। पिछले एक महीने से हम हमारे 285 करोड़ का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अगर हम कोई काम नहीं कर सकते तो लोकतंत्र कैसे जिंदा रहेगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे का स्टेटमेंट:
सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे की स्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा, उस स्कीम के तहत BJP ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं। यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है।

कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों प्रेस कॉन्फ्रेंस की मिनट टु मिनट बातें पढ़ें…

अपडेट्स

08:56 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

रविशंकर प्रसाद ने कहा- अल्प ज्ञान समस्या पैदा करता है

रविशंकर प्रसाद ने कहा- अल्प ज्ञान समस्या पैदा करता है। इनकम टैक्स का एक सेक्शन 13ए है, जिसके मुताबिक राजनीतिक दल को इनकम टैक्स नहीं देना होता है, लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक दल को अपना रिटर्न फाइल करना पड़ता है तभी आप टैक्स छूट से बच सकते हैं। राहुल गांधी ने आज सफेद झूठ बोला है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी आपकी हार तय है। इन्होंने भारत के लोकतंत्र को दुनिया में शर्मशार किया है।

08:54 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल जितना बोलेंगे कांग्रेस उतना अपना राजनीतिक जमीन खोएगी

रविशंकर प्रसाद ने कहा- राहुल गांधी लोकतंत्र को शर्मसार ना करें। राहुल गांधी झूठ बोल सकते हैं, गाली दे सकते हैं। लोग सुन रहे हैं। मैं राहुल गांधी-सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि देश के लोग आपको वोट नहीं करते हैं तो उसमें बीजेपी क्या करे। राहुल जितना बोलेंगे कांग्रेस उतना अपना राजनीतिक जमीन खोएगी।

08:37 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

रवि शंकर प्रसाद बोले- हार की हताशा में एक बहाना ढूंढा गया

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। वो हार की हताशा में एक बहाना ढूंढ रही है। राहुल गांधी कहते हैं कि देश का अकाउंट फ्रीज किया गया। देश में लोकतंत्र कायम है।

08:37 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

नड्‌डा बोले- कांग्रेस हार के डर से ऐसे बयानबाजी कर रही

कांग्रेस को जनता पूरी तरह से खारिज कर देगी और ऐतिहासिक हार के डर से उनके शीर्ष नेतृत्व ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय लोकतंत्र और संस्थानों के खिलाफ बयानबाजी की। वे आसानी से अपनी अप्रासंगिकता का दोष ‘वित्तीय परेशानियों’ पर मढ़ रहे हैं। दरअसल, उनका दिवालियापन आर्थिक नहीं, बल्कि नैतिक और बौद्धिक है।अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय, कांग्रेस अपनी परेशानियों के लिए अधिकारियों को दोषी ठहरा रही है। चाहे ITAT हो या दिल्ली HC, उन्होंने कांग्रेस से नियमों का पालन करने, बकाया करों का भुगतान करने के लिए कहा है लेकिन पार्टी ने कभी ऐसा नहीं किया।

जिस पार्टी ने हर क्षेत्र, हर राज्य और इतिहास के हर पल में लूट की हो, उसके लिए वित्तीय लाचारी की बात करना हास्यास्पद है। जीप से लेकर हेलिकॉप्टर घोटाले से लेकर बोफोर्स तक सभी घोटालों से जमा हुए पैसे का इस्तेमाल कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार में कर सकती है।

कांग्रेस के पार्ट टाइम नेता कहते हैं कि भारत के लोकतंत्र होने की बात झूठ है- क्या मैं उन्हें विनम्रतापूर्वक याद दिला सकता हूं कि 1975 और 1977 के बीच सिर्फ कुछ महीनों के लिए भारत एक लोकतंत्र नहीं था और उस समय भारत की प्रधानमंत्री कोई और नहीं बल्कि श्रीमती इंदिरा गांधी थीं।

07:09 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

जयराम रमेश बोले- 4 लाख करोड़ के ठेकों से जुड़ा हुआ है चुनावी चंदा

जयराम रमेश ने कहा- इलेक्टोरल बॉन्ड के 4000-8000 करोड़ का चंदा सीधे 4 लाख करोड़ के ठेकों से जुड़ा हुआ है। इससे जुड़े डेटा हम जल्द आपके सामने लाएगे।

06:52 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी बोले- कोर्ट ने, चुनाव आयोग ने कुछ नहीं कहा

राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। किसी कोर्ट ने, चुनाव आयोग ने कुछ नहीं कहा। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है।

06:50 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस के पैसे पर जानबूझकर हमला किया जा रहा

सोनिया गांधी ने कहा- कांग्रेस द्वारा लोगों से इकट्ठा किए गए पैसे को फ्रीज कर दिया गया है। इस चुनौतिपूर्ण स्थिति में भी हम अपनी तरफ से प्रभावी चुनाव प्रचार के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पैसे पर जानबूझकर हमला किया जा रहा है। यह अलोकतांत्रिक है।

06:43 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

सोनिया गांधी बोलीं- कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश

सोनिया गांधी ने कहा- ये कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस को पंगु बना दिया जाए। ये लोकतंत्र पर हमला है। अगर कांग्रेस किसी भी तरह से चुनाव प्रचार में खर्च नहीं कर सके तो चुनाव किस बात का। पिछले एक महीने से हम हमारे 285 करोड़ का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अगर हम कोई काम नहीं कर सकते तो लोकतंत्र कैसे जिंदा रहेगा।

06:39 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

माकन बोले- हमारे अकाउंट का पैसा जबरन छीना जा रहा है

कांग्रेस नेता अजय माकन बोले- हमारे पास जो मुद्दा है वह बहुत गंभीर है। इससे न सिर्फ कांग्रेस पर असर पड़ा है, बल्कि लोकतंत्र भी खतरे में है। हमारे अकाउंट का पैसा जबरन छीना जा रहा है। इन हालात में हम अपनी बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि चुनाव में प्रचार कर सकें। इलेक्टोरल बॉन्ड ने सिर्फ BJP को ही सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाया है। ये जनता की लड़ाई है, आप हमें सपोर्ट नहीं करेंगे तो न लोकतंत्र जिंदा रहेगा, न आप न हम।

06:38 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

कोई भी राजनीतिक दल आयकर के दायरे में नहीं आता

भाजपा ने कुछ कंपनियों से पैसा कैसे लिया, इसका जिक्र नहीं करना चाहता। चूंकि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की जांच कर रहा है, मुझे उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही हमारे सामने होगी। मैं संवैधानिक संस्थाओं से अपील करता हूं कि अगर वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं, तो उन्हें हमें अपने बैंक खातों तक स्वतंत्र रूप से पहुंचने की अनुमति देनी चाहिए। कोई भी राजनीतिक दल आयकर के दायरे में नहीं आता।

06:38 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को गैरकानूनी और असंवैधानिक कहा है, उसी की मदद से मौजूदा सत्ताधारी दल ने हज़ारों करोड़ रुपए अपने अकाउंट में भर लिया है और दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। जिससे हम पैसे के अभाव से बराबरी से चुनाव न लड़ पाएं।

06:36 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

13 फरवरी को 105 करोड़ के बकाया टैक्स की वसूली के लिए नोटिस भेजा था

कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 13 फरवरी को 105 करोड़ के बकाया टैक्स की वसूली के लिए नोटिस भेजा था। डिपार्टमेंट ने कांग्रेस पर 210 करोड़ का जुर्माना लगाया और बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे।

इनकम टैक्स की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता और वकील विवेक तन्खा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई। बुधवार को कोर्ट ने कांग्रेस के बैंक खातों पर IT एक्शन को रोकने की याचिका खारिज कर दी है।

जस्टिस यशवंत वर्मा और जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के फैसले को छेड़ने की कोई वजह दिखाई नहीं दे रही है।

06:35 AM21 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

16 फरवरी को IT ने खाते जब्त किए

इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने 16 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटा दी थी। एक घंटे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article