13.5 C
Munich
Tuesday, October 1, 2024

घर में ही कर दिया महिला का गर्भपात, खून बहता रहा और हो गई मौत; पति और ससुर अरेस्ट

Must read


एक महिला का घर में ही अवैध तरीके से ससुराल वालों ने गर्भपात करने की कोशिश की, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हैरान करने वाला मामला पुणे का है, जिसमें महिला के पति और ससुर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस मामले में मृतका की सास के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि घर पर ही मृतका का गर्भपात कर दिया गया और 4 महीने के भ्रूण को परिवार के ही एक खेत में गाड़ दिया गया। यह गर्भपात करने के लिए एक प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया गया था, उसकी भी पुलिस को तलाश है।

मृतका की शादी आरोपी से 2017 में हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं और महिला तीसरी बार गर्भवती हुई थी। पुलिस को शक है कि शायद परिवार वालों को पता चल गया था कि गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है तो उन्होंने गर्भपात का फैसला लिया और घर पर ही ऐसा करने के चलते उसकी मौत हो गई। पुणे के इंदापुर थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘रविवार को 25 वर्षीय महिला की हालत खराब हो गई। उसे काफी ब्लीडिंग हो रही थी। उसे अगले दिन ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।’ मृतका के भाई की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इसके बाद ही उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दफनाए गए भ्रूण को भी बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 91,90, 85 के तहत के दर्ज किया है। अब तक इस बारे में स्पष्टता नहीं है कि आखिर घर में ही गर्भपात कराने की कोशिश क्यों की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में उसे गहरा संदेह है कि गर्भ में बेटी पलने का पता लगाया गया होगा और यह जानकारी मिलने के बाद गर्भपात का फैसला लिया गया।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article