21.6 C
Munich
Saturday, May 11, 2024

रेस्टोरेंट में मर्डर का वीडियो: पुणे के रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दो गैंग के बीच लड़ाई का मामला

Must read


  • Hindi News
  • National
  • Pune Maharastra Indapur Shooting On Cctv Property Dealer Shot Hacked To Death At Pune Highway

पुणे21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुणे जिले के इंदापुर शहर में पुणे-सोलापुर बाईपास रोड पर रेस्टोरेंट में खाना खा रहे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अविनाश बालू धनवे के रुप में हुई। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे इंदापुर के रेस्टोरेंट जगदंबा में अविनाश धनवे के साथ तीन खाना अन्य लोग खाने के लिए रुके। इस दौरान 2 लोग रेस्टोरेंट के अंदर आए और सीधे अविनाश के सिर पर गोली मार दी। गोली मारने के बाद कई लोग रेस्टोरेंट में आए और धारदार हथियारों से मृतक पर हमला किया। वारदात का पूरा वीडियो रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी पर रिकॉर्ड हो गया। पुलिस ने मर्डर की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दो गैंग के बीच लड़ाई की वजह से मर्डर हुआ है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article