4.2 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

फेसबुक पर कोरोनावायरस को लेकर फैलाई भ्रामक सूचना, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Must read

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले में कोरोनावायरस के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना पोस्ट करने के लिए एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पासीघाट पुलिस थाने में शुक्रवार को जिला चिकित्सा अधिकारी कलिंग दाई द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर सुबु केना शेरिंग के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।उन्होंने बताया कि शेरिंग ने फेसबुक समूह में पोस्ट किया कि कोरोनावायरस पासीघाट पहुंच गया है और दो मरीजों को असम के डिब्रूगढ़ में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि शेरिंग को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article