16.4 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

LIVE: लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण, यहां जानें क्या कहा – India TV Hindi

Must read


Image Source : FILE
पीएम मोदी

नई दिल्ली: लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि नई संसद में नई परंपरा बहुत प्रभावशाली है। लोकतंत्र की गरिमा कई गुना बढ़ी है। सेंगोल संसदीय प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहा है। 

कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष लंबे अर्से तक विपक्ष ही बना रहेगा। कई दशक तक कांग्रेस विपक्ष में रहेगी। विपक्ष के कई लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। बहुत लोग अपनी सीट बदलने की कोशिश में हैं। बहुत से लोग लोकसभा की बजाय राज्यसभा जाना चाहते हैं। विपक्ष के कई लोग लोकसभा चुनाव लड़ना नहीं चाहते। 

पीएम ने कहा कि विपक्ष ने हर बार देश को निराश किया है। अल्पसंख्यक के नाम पर कब तक बांटते रहोगे। कब तक समाज को बांटते रहोगे। विपक्ष को चुनाव लड़ना भी मैं ही सिखाऊंगा। कब तक विपक्ष टुकड़ों में सोचता रहेगा? कांग्रेस अच्छा विपक्ष नहीं बन पाई। कांग्रेस को अच्छा विपक्ष बनने का अच्छा अवसर मिला, लेकिन वो 10 सालों में ये दायित्व निभाने में भी विफल हो गए।

 

Latest India News





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article