11.3 C
Munich
Tuesday, October 1, 2024

10 साल से भारत में अवैध तरीके से रह रहा था पाकिस्तानी, पत्नी संग पूरा परिवार चढ़ा पुलिस के हत्थे

Must read


बेंगलुरु पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक को उसकी पत्नी और 2 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। ये बीते 6 साल से फर्जी पहचान के साथ अवैध रूप से यहां रह रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला बांग्लादेशी है। वे पहले ढाका में रहते थे, जहां उनकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह कपल साल 2014 में दिल्ली आया। इसके बाद 2018 में वे बेंगलुरु चले गए। जिन 2 अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वे उसके ससुराल वाले हैं। इस तरह ये लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह जानने वाले हैं।

रविवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके जिगनी में छापेमारी की गई थी। इस दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया। जिगनी इंस्पेक्टर ने मामले की प्रारंभिक जांच की और फिर केस दर्ज कर लिया। यह किसी परिवार के 4 लोगों के फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से यहां रहने का मामला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और उन चारों से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा, ‘सवाल-जवाब के नतीजे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये लोग बीते 6 साल से जिगनी में किराए के मकान में रह रहे थे।’

फर्जी नामों वाले पहचान पत्र मिले

पुलिस ऑफिसर ने बताया कि आरोपियों के पास से फर्जी नामों वाले पहचान पत्र मिले हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में पूछताछ कर रही है और अधिक जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘हम इन लोगों को बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं। इसे लेकर पूरे मामले की जांच जारी है। पता चला है कि ये लोग किसी गैरेज में सामानों की आपूर्ति करते थे। हालांकि, अभी डिटेल में इसकी जांच होनी है। अधिकारी से पूछा गया कि इनके घर से क्या जब्त हुआ है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह अभी जांच का हिस्सा है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article