Wednesday, October 4, 2023
HomeIndia Newsझारखंड में 106 नए कोरोना पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 1,000 के...

झारखंड में 106 नए कोरोना पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 1,000 के पार

रांची समाचार : झारखंड में प्रवासी मजदूरों के आने से वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1,028 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण को मामलों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे में संक्रमितों के 106 नए मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,028 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 1,028 संक्रमितों में से 742 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य लौटे हैं। राज्य में संक्रमित पाए गये लोगों में कई प्रवासी मजदूर हैं। वहीं, राज्य में संक्रमित हुए 473 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 548 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। सात अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। प्रयोगशालाओं में पिछले 24 घंटे में कुल 2,944 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 106 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments