13.2 C
Munich
Monday, May 6, 2024

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन की हुई हार्ट सर्जरी

Must read

कोरिया

उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर है। तानाशाह किम जोंग उन इन द‍िनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका कार्डीओवैस्क्यलर (cardiovascular) की वजह से इलाज चल रहा था। किम जोंग की सर्जरी की गई लेकिन इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई है। किम जोंग उन की जान खतरे में है। किम जोंग काफी स्‍मोकिंग करते हैं और उन्‍हें मोटापे की भी बीमारी है। किम जोंग को 11 अप्रैल को आखिरी बार देखा गया था। वे अपने दादा के जन्‍मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भी 15 अप्रैल को दिखाई नहीं दिए।बताया जा रहा है कि किम जोंग का हयांगसान कस्‍बे के एक विला में इलाज चल रहा है। किम के ब्रेन डेड होने की खबरों पर अमेरिकी अधिकारियों ने कोई टिप्‍पणी नहीं दी है। उत्‍तर कोरिया से सही सूचनाओं का आना बहुत मुश्किल है। वहीं उत्‍तर कोरियाई मामलों के विशेषज्ञ ब्रूस क्‍लींगर ने कहा कि किम जोंग उन या उनके पिता के बारे में कई फर्जी सूचनाएं सामने आ चुकी हैं। हमें अभी इंतजार करना होगा। इससे पहले वर्ष 2008 में किम जोंग उन के पिता किम जोंग द्वितीय के उत्‍तर कोरिया के 60 साल पूरे होने पर आयोजित जश्‍न में दिखाई नहीं दिए थे तो अटकलें बढ़ गई थीं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article