16.4 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, 2 अज्ञात व्यक्ति दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे

Must read


Image Source : INDIA TV
दर्शक दीर्घा से सदन में कूद शख्स, मची अफरातफरी

नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। संसद की कार्यवाही के दौरान दो अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए।  दोनों शख्स के सदन में कूदते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दोनों शख्स ने कुछ स्प्रे करने लगे। संसद के अंदर पीले रंग का धुआं फैल गया। संसद के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और बाद में  दोनों शख्स को काबू में कर लिया गया। इस अफरातफरी के दौरान कई सांसद सदन से बाहर आ गए।  यह मामला ऐसे समय आया है जब आज संसद पर हमले की 22वीं बरसी है।

जानकारी के मुताबिक दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने साथ ही कुछ स्प्रे करने लगे। अफरातफरी के बीच दोनों शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। बताया गया है कि मैसूर के सांसद के रिफेरेंस से शख्स का पास बना था। उधर, संसद के बाहर भी कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हंगामा करनेवालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

 

Latest India News





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article