बुधवार को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में एक बड़ी दुर्घटना हुई। लवडेल इलाके में इमारत के निर्माण संबंधी कार्य में कुछ मजदूर लगे हुए थे। तभी अचानक बगल की एक इमारत गिर गई जिसके मलबे में कुछ मजदूर दब गए। इस हादसे में 6 महिला श्रमिक जो घर निर्माण के कार्य में लगी हुई थी, उनकी मौत हो गई। यह घटना ऊटी के पास लवडेल में हुई।
Related Stories
पुलिस ने दी यह जानकारी
इस घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘लवडेल इलाके में इमारत के निर्माण में में कुछ मजदूर लगे हुए थे। अचानक बगल की इमारत गिरने से उसमें कुछ मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही दमकल और बचाव अभियान की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मलबे से मजदूरों को निकाला। इस हादसे में 6 महिला श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें ऊटी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। अभी एक श्रमिक मलबे में लापता है। उसका बचाव अभियान अभी चल रहा है।’
(इनपुट: एएनआई)
ये भी पढ़ें-
गोवा के मंत्री गोविंद गौडे की बढ़ीं मुश्किलें, अब सरकारी अधिकारी को धमकाने पर शिकायत दर्ज
‘आपने युवराज को स्टार्टअप बनाकर रख दिया’, PM मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज
राज्यसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर करारा हमला, बोले- ’40 सीट बचा लें, यही बड़ी बात होगी’
Latest India News