17.7 C
Munich
Wednesday, July 16, 2025

लोकसभा चुनाव 2024: BJP ने कसी कमर, सभी राज्यों के लिए जारी की प्रभारियों की लिस्ट – India TV Hindi

Must read


Image Source : PTI
बीजेपी ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली: बीजेपी ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी

महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल की जिम्मदारी दी गई है। उनके साथ बीजेपी की आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय और आशा लकड़ा को सह प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। 

उत्तराखंड की जिम्मेदारी दु्ष्यंत कुमार गौतम, पंजाब की विजयभाई रूपाणी  और डॉक्टर नरिंदर सिंह, लद्दाख की तरुण चुघ, केरल की प्रकाश जावड़ेकर, झारखंड की लक्ष्मीकांत बाजपेयी, हिमाचल प्रदेश की श्रीकांत शर्मा और हरियाणा की बिपलब कुमार देव को सौंपी गई है। 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: बिहार के सियासी हंगामे के बीच चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कही ये बात 

मुंबई से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में हंगामा, यात्री बोला- मेरी सीट के नीचे है बम, फिर…

Latest India News





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article