6.2 C
Munich
Friday, April 19, 2024

कोरोना: दिल्ली-बिहार में लॉकडाउन, महाराष्ट्र में बढ़ी मरीजों की संख्या

Must read

नई दिल्ली

देश में गंभीर होते जा रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पहली बार एक दिन में 3 मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के चलते मरने वाला का आंकड़ा सात पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पूरे देश भर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 396 हो गई है। दिल्ली और बिहार में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन घोषित किया गया है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 89 पहुंची। कोरोना वायरस के चलते शिवसेना के सांसद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। तृणमूल कांग्रेस पहले ही संसद की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने की बात कह चुकी है। बता दें कि आज राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने सत्र की अवधि कम करने को लेकर सभी दलों के नेताओं की बैठक भी बुलाई है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 89 पहुंच गई है। बता दें कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज महाराष्ट्र में ही हैं। यहां चार शहरों मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी-चिंचवाड़ में लॉकडाउन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मुंबई में रविवार को 68 वर्षीय फिलीपींस के नागरिक की मौत हो गई। शुरुआत में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था लेकिन बाद में स्वस्थ घोषित कर दिया गया था। उसे कस्तूरबा गांधी अस्पताल से एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

दिल्ली सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद कैब ऑपरेटर उबर ने दिल्ली में अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह 6 बजे से 31 मार्च तक लॉकडाउन का एलान किया है। कापसहेड़ा में तैनात पुलिस गुड़गांव आने जाने वालों पर नजर रख रही है। बिहार में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। यहां कल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन का फैसला लिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article