18.5 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार क्या बोले चंपई सोरेन, हेमंत को लेकर कह दी बड़ी बात – India TV Hindi

Must read


Image Source : PTI
चंपई सोरेन

रांचीः हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री रुप में आज अपना कामकाज संभाल लिया है। शपथग्रहण के बाद चंपई सोरेन ने कैबिनेट की पहली बैठक ली। पहली कैबिनेट बैठक के बाद झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जो काम शुरू किया है, उसे हम आगे बढ़ाएंगे। हेमंत सोरेन हमारी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे। 

 ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भी होंगे शामिल

जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने कहा कि हम राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग लेंगे। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज झारखंड में एंट्री कर कर रही है। पश्चिम बंगाल से वे पाकुड़ में एंट्री करेंगे। जेएमएम के साथ कांग्रेस भी सरकार का हिस्सा है।

गठबंधन के विधायक हैदराबाद रवाना

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन के राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ देर बाद झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक विमान से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। सत्तारूढ़ गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विधायकों को कांग्रेस शासित तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थानांतरित करने का निर्णय यह देखते हुए लिया गया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें लुभाने की कोशिश कर सकती है। वरिष्ठ नेता ने कहा,  बहुमत साबित करने के लिए हमें 10 दिन का समय दिया गया है। हम इस दौरान कोई जोखिम नहीं उठा सकते क्योंकि भाजपा हमारे विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर सकती है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के मुख्य घटक कांग्रेस के विधायक बन्ना गुप्ता ने कहा, गठबंधन के 38 विधायकों ने हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। अन्य लोग वहीं रुके हैं। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा के 43 विधायक गठबंधन की मजबूती दिखाने के लिए मौजूद नजर आए। 

Latest India News





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article