15.8 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

ISIS का इंडिया चीफ हारिस फारूकी गिरफ्तार: असम STF ने धर्मशाला से एक साथी के साथ पकड़ा, दोनों को गुवाहाटी लाया गया

Must read


  • Hindi News
  • National
  • ISIS India Head Haris Farooqi And Anurag Singh Alias Rehan Arrested In Assam

गुवाहाटी18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ISIS के इंडिया चीफ हरीश अजमल फारूकी और उसके साथी को असम STF ने बुधवार को धुबरी सेक्टर के धर्मशाला इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

इन दोनों आरोपियों को NIA ने भी वांटेड लिस्ट में डाला था। फारूकी देहरादून के चकराता का रहने वाला है। वह भारत में ISIS का प्रमुख है। इसके साथ ही एसटीएफ ने हारिस के सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ रेहान को भी गिरफ्तार किया।

असम पुलिस के पीआरओ प्रणबज्योति गोस्वामी ने बताया कि इनकी बांग्लादेश की सीमा से भारत में आने की जानकारी मिली थी। धर्मशाला इलाके में इंटरनेशनल बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती की गई थी। सुबह सवा चार बजे आरोपियों का पता चला था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों को गुवाहाटी स्थित STF कार्यालय लाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अनुराग सिंह पानीपत का रहने वाला है। उसने इस्लाम धर्म अपनाया है। उसकी पत्नी बांग्लादेशी नागरिक है।

दोनों ISIS के ट्रेंड लीडर, फंड जुटाने में माहिर
पुलिस के मुताबिक, दोनों फंड जुटाने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ट्रेंड हैं। दोनों के खिलाफ दिल्ली, लखनऊ में केस दर्ज हैं। अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को NIA को सौंपा जाएगा।

ISIS को फंडिंग कर रहा था नासिक का इंजीनियर, महाराष्ट्र ATS ने गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र ATS ने बुधवार (24 जनवरी) को नासिक से एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड सीरिया (ISIS) का समर्थन और फंडिंग करने का आरोप है। ATS के मुताबिक 32 साल का यह आरोपी इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस करता है। जांच के दौरान पता चला है कि उसने ISIS को तीन बार पैसा ट्रांसफर किया है। आतंकवाद निरोधी दस्ता अब इंजीनियर के दूसरे राज्यों में सहयोगियों की जानकारी खंगाल रही है। पूरी खबर पढ़ें

​​​​​​​​​​​​​​ISIS टेरर मॉड्यूल केस- महाराष्ट्र-कर्नाटक में NIA की छापेमारी: 44 जगहों पर तलाशी, महाराष्ट्र से 15 गिरफ्तार

नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 44 ठिकानों पर छापे मारे। छापेमारी के बाद एजेंसी ने महाराष्ट्र से 15 लोगों को अरेस्ट किया है। ये लोग आतंकी संगठन ISIS से जुड़े हैं, जिसका सरगना साकिब नचान को बताया गया है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article