23.9 C
Munich
Monday, July 14, 2025

सोना 55 रुपए लुढ़का, चांदी 200 रुपए सस्ती

Must read

नई दिल्ली

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच सुस्त पड़ी स्थानीय जेवराती मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 55 रुपए लुढ़ककर 32,945 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 200 रुपए सस्ती होकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर 4.23 डॉलर चमककर 1,285.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के नरम पड़ने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। अंतररष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर चमककर 14.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article