22.7 C
Munich
Monday, July 14, 2025

हिंदुओं की एकजुटता से वक्फ बोर्ड को झुकना पड़ा, संजौली मस्जिद विवाद पर क्या बोले गिरिराज सिंह

Must read


केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद के अनाधिकृत हिस्से को स्वयं गिराने की मुस्लिमों की पेशकश पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हिंदुओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया, जिससे वक्फ बोर्ड को झुकना पड़ा। गिरिराज सिंह ने प्रयागराज के यमुनापार नैनी के महेवा में स्थापित शिल्प ग्राम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश पूरे देश को यह संदेश देता है कि जब तुम (हिंदू) एकजुट रहोगे तो दुनिया की कोई ताकत नहीं… ना तो कोई गोरा आएगा और ना ही मुगल आएगा।’

मंडी शहर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाई गई मस्जिद के एक हिस्से को ढहाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को पानी की बौछार की। मंडी नगर निगम की ओर से मस्जिद प्रबंधन समिति को 30 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। इसके मुताबिक, मस्जिद 232 वर्ग मीटर जमीन पर बनी है जबकि मंजूरी सिर्फ 45 वर्ग मीटर के लिए दी गई थी। प्रदर्शनकारियों ने पहले मंडी बाजार इलाके में मार्च निकाला और फिर वे सेरी मंच पर धरने पर बैठ गए। बाद में जब उन्होंने मस्जिद की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और स्थिति को काबू में करने के लिए पानी की बौछार की।

मुसलमानों ने मस्जिद के हिस्से को खुद ढहाया

हिंदू संगठनों की ओर से विरोध मार्च का आह्वान किए जाने के बाद पुलिस ने मंडी में भारी बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार को शहर के जेल रोड पर स्थित मस्जिद के एक अनधिकृत हिस्से को खुद ही ढहा दिया था। यह मस्जिद लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनी है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी और नगर निगम दोनों ने मस्जिद प्रबंधन को नोटिस भेजा था। विहिप और बजरंग दल के सदस्यों ने मांग की है कि राज्यभर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के सभी अवैध ढांचों को ध्वस्त किया जाए। इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

‘अखिलेश यादव आज महंतों को गाली दे रहे’

केंद्रीय मंत्री ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति को लेकर मची सियासत पर कहा, ‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह के लोग टोपी पहनकर हामिद (पूर्व उपराष्ट्रपति) के घर जाएंगे और बकरीद पर मौजूद रहेंगे तो बहुत अच्छा, अगर कोई आंतकियों के लिए रात को दरवाजे खोले तो केजरीवाल, राहुल गांधी और अखिलेश को अच्छा लगेगा।’ उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस के यहां कोई गणेश पूजन के लिए जाए तो इन्हें तकलीफ होती है। इसीलिए अखिलेश यादव आज महंतों को गाली दे रहे हैं। उन्होंने गोरक्षपीठ को गाली देने का काम किया।’

‘केजरीवाल की पूरी सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में’

गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘भ्रष्टाचार में डूबे ये लोग जमानत पर रिहा होते हैं और 10 लोगों को लेकर गली-गली घूमते हैं मानो आजादी की लड़ाई लड़कर आए हों। जिस केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए देश के सामने कसम ली थी, बेटे की कसम खाई थी। आज केजरीवाल की पूरी सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में है।’

‘तेजस्वी यादव भी टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्य’

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में राजद लीडर तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा, ‘तेजस्वी यादव भी टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्य हैं। राहुल गांधी विदेश में जाकर झूठ बोलकर गाली देते हैं तो तेजस्वी बिहार में झूठ बोलकर गाली देते हैं। लालू यादव और तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए। अगर लालू 2015 में नीतीश के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ते तो लालू की पार्टी की सीटें 22 से भी नीचे चली जाती।’



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article