15.8 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: लोकसभा चुनाव 7 फेज में; वोटिंग 19 अप्रैल से, नतीजे 4 जून को; राहुल बोले- इलेक्टोरल बॉन्ड हफ्ता वसूली का जरिया

Must read


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Lok Sabha Election 2024 Schedule | PM Modi Rahul Gandhi

21 घंटे पहलेलेखक: अभिषेक कुमार तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव तारीखों के ऐलान की रही। देश की 543 लोकसभा सीटों पर 7 फेज में वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा। वहीं एक खबर इलेक्टोरल बॉन्ड पर राहुल गांधी के बयान को लेकर है। राहुल ने कहा- देश में इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए हफ्ता वसूली की गई।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. PM मोदी केरल के पलक्कड़ में रोड शो करेंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद मोदी का पहला दौरा है। वह भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में पथानामथिट्टा जाएंगे।

2. मुंबई में राहुल गांधी की न्याय यात्रा का समापन होगा। I.N.D.I.A ब्लॉक के कई बड़े नेता रैली में शामिल हो सकते हैं। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. लोकसभा चुनाव 7 फेज में: पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को; नतीजे 4 जून को आएंगे

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव 7 फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे।

4 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी घोषित: लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: सबसे ज्यादा 6 सीटें हिमाचल प्रदेश की हैं। गुजरात की 5, यूपी की 4, पश्चिम बंगाल की 2, हरियाणा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु की 1-1 विधानसभा सीट शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही यहां भी वोटिंग होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. राहुल गांधी की न्याय यात्रा महाराष्ट्र के ठाणे पहुंची, रैली में बोले- इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए हफ्ता वसूली की गई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 मार्च को महाराष्ट्र के ठाणे पहुंची। यहां राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए हिंदुस्तान में हफ्ता वसूली चल रही है। कोई भी कुछ बोलता है तो ED, CBI, IT उन्हें डराने पहुंच जाती हैं।

राहुल बोले- अडानी-मोदी एक हैं, इन्हें ‘मोडानी’ कहें: राहुल गांधी ने कहा कि अडानी को रेलवे, सड़क, सुरक्षा और बिजली, इन सभी सेक्टर से पैसा मिलता है। अडानी का मतलब नरेंद्र मोदी ही है। दोनों एक ही हैं। आप इन्हें ‘मोडानी’ भी कह सकते हैं।

आज मुंबई में खत्म होगी राहुल की न्याय यात्रा: राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। इस दौरान राहुल देश के 15 राज्यों और 110 जिलों में गए हैं। मुंबई में यात्रा खत्म होने तक राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। राहुल आज मुंबई में एक रैली कर इस यात्रा को खत्म करेंगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. भारत में ही खेला जाएगा IPL का पूरा सीजन: BCCI सचिव जय शाह का UAE में मुकाबले कराने से इनकार

IPL 2024 का पूरा सीजन भारत में ही खेला जाएगा। BCCI सचिव जय शाह ने 16 मार्च को लीग के कुछ मुकाबले UAE में कराए जाने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि इसे विदेश में नहीं कराया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में IPL के कुछ मुकाबले लोकसभा चुनाव के कारण UAE में कराने का दावा किया जा रहा था।

2014 और 2009 में विदेश में हुआ था टूर्नामेंट: आम चुनाव के कारण भारतीय लीग का शेड्यूल पहले प्रभावित हो चुका है। इससे पहले 2019, 2014 और 2009 के सीजन में भी चुनाव को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल जारी किया गया था। 2019 में चुनाव के बाद टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया गया था। जबकि 2014 का आधा एडिशन UAE में खेला गया। वहीं, 2009 में पूरा IPL ही साउथ अफ्रीका में हुआ था।

23 दिन पहले IPL का आधा शेड्यूल जारी हुआ था: भारतीय क्रिकेट कंटोल बोर्ड जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी कर सकता है। बोर्ड ने 23 दिन पहले फेज-1 का शेड्यूल जारी किया था। जो 22 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे, इनमें 4 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) शामिल होंगे। ओपनिंग मैच 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. ED समन केस में CM केजरीवाल को अग्रिम जमानत: जांच एजेंसी के 8 समन पर हाजिर नहीं हुए थे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय के समन मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। पेशी के एक मिनट बाद कोर्ट ने उन्हें 15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी। कोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल को हाजिर होने से भी छूट दे दी है।

ईडी के 8 समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल: ED ने कोर्ट से कहा कि वह शराब नीति को फाइनल करने से पहले हुई बैठकों और रिश्वतखोरी के आरोपों पर केजरीवाल का बयान दर्ज करना चाहती है, लेकिन 8 समन भेजने के बाद भी वो हाजिर नहीं हुए। इसके बाद जांच एजेंसी ने कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज करवाईं।

केजरीवाल का क्या है कहना: केजरीवाल के वकील ने कोर्ट से अपील की कि उन्हें ED से वे दस्तावेज चाहिए, जिनके आधार पर उनसे पूछताछ होनी है। कोर्ट ने ED को दस्तावेज देने के आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई 1 अप्रैल को होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. रूस में राष्ट्रपति चुनाव, वोटिंग के बीच हिंसा: यूक्रेनी बॉर्डर से सटे शहर में आगजनी, कई पोलिंग बूथ में तोड़फोड़

फुटेज साइबेरिया का है। यहां बैलट बॉक्स जलाने की कोशिश की गई।

फुटेज साइबेरिया का है। यहां बैलट बॉक्स जलाने की कोशिश की गई।

रूस में राष्ट्रपति पद के चुनाव की वोटिंग के बीच आगजनी और हिंसा हो रही है। यूक्रेन बॉर्डर से सटे बेलगोरोड शहर में पुतिन विरोधी लोगों ने कई जगह आग लगा दी। वहीं, राजधानी मॉस्को में लोगों ने पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ की। पुलिस ने अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

रूस में पहली बार तीन दिन वोटिंग, नतीजे 17 मार्च को: रूस में 15 मार्च को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई। पहली बार तीन दिन वोटिंग हो रही है। रूसी नागरिक जो किसी क्रिमिनल केस में जेल की सजा न काट रहा हो, वो 17 मार्च तक वोट कर सकते हैं। वहीं, नतीजे मॉस्को के समय के मुताबिक, 17 मार्च की रात तक जारी हो सकते हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. UN में इस्लामोफोबिया के खिलाफ पाकिस्तान-चीन ने कराई वोटिंग: CAA और राम मंदिर का जिक्र किया
संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेंबली में इस्लामोफोबिया (इस्लाम से नफरत) के खिलाफ प्रस्ताव पास करने पर वोटिंग हुई। ये प्रस्ताव चीन के सहयोग से पाकिस्तान लाया था। पाकिस्तान ने CAA और राम मंदिर का भी जिक्र किया।

भारत इस वोटिंग में शामिल नहीं हुआ: UN में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने पाकिस्तान-चीन के कदम की कड़ी आलोचना की। भारत ने कहा कि सिर्फ एक धर्म नहीं बल्कि सभी धर्मों के नाम पर होने वाले हर भेदभाव की आलोचना की जानी चाहिए। चाहे वो यहूदी हों, मुस्लिम हों या ईसाई।

प्रस्ताव का 115 देशों ने समर्थन किया: इस्लाम से नफरत के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का 115 देशों ने समर्थन किया। हालांकि भारत के अलावा ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूक्रेन और ब्रिटेन समेत 44 देश वोटिंग से अनुपस्थित रहे।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By इस्माइल लहरी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. इलेक्शन: राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में मतदान: जयपुर सहित 12 सीटों पर 19 अप्रैल को, जोधपुर समेत 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग (पढ़ें पूरी खबर)

2. इलेक्शन: MP की 29 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में चुनाव: भोपाल, ग्वालियर में 7 मई, इंदौर, उज्जैन सीट पर 13 मई को वोटिंग (पढ़ें पूरी खबर)

3. इलेक्शन: बिहार की 40 सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग: पटना की दोनों सीटों पर 1 जून, मुजफ्फरपुर में 20 मई और भागलपुर में 26 अप्रैल को वोटिंग (पढ़ें पूरी खबर)

4. इलेक्शन: यूपी में 7 फेज में 46 दिन चलेंगे चुनाव: 5वें और 6वें चरण में सबसे ज्यादा 14-14 सीटों पर वोटिंग; वाराणसी में 1 जून को मतदान (पढ़ें पूरी खबर)

5. नेशनल: अमित शाह बोले- PoK भारत का हिस्सा: वहां के सभी लोग हमारे अपने हैं, चाहे हिंदू हों या मुस्लिम (पढ़ें पूरी खबर)

6. नेशनल: लोकसभा चुनाव से पहले देशवासियों को PM का लेटर: बोले- आपके समर्थन से 370-ट्रिपल तलाक पर बड़े फैसले लिए; विकसित भारत के लिए मांगा सुझाव (पढ़ें पूरी खबर)

7. बिजनेस: PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 1 करोड़ रजिस्ट्रेशन हुए: इसमें घरों को 300-300 यूनिट मुफ्त बिजली, सालाना 15 हजार की इनकम भी होगी (पढ़ें पूरी खबर)

8. क्रिकेट: UAE में हो सकते हैं भारत के चैंपियंस ट्रॉफी मैच: टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने पर संशय; एशिया कप के लिए भी वहां नहीं गई थी (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

60 साल से छुपाए रखे सिक्के 13वीं सदी के निकले

जॉन गुन्नार ने छह दशक तक सिक्कों को सिर्फ इसलिए छुपाए रखा, क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि ये कई सदी पुराने हैं।

जॉन गुन्नार ने छह दशक तक सिक्कों को सिर्फ इसलिए छुपाए रखा, क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि ये कई सदी पुराने हैं।

नॉर्वे में रहने वाले जॉन गुन्नार ने हाल ही में 14 चांदी के सिक्कों को ऑर्कियोलॉजिकल डिपार्टमेंट को सौंपा है। जॉन ने बताया, उन्होंने इन सिक्कों को 60 साल से दुनिया से छुपाकर रखा था। वह जब 1964 में अपने भाई के साथ एक चर्च के नीचे खेल रहे थे। तब ये सिक्के मिले थे। जॉन ने बताया, चर्च के नीचे एक सुरंग भी थी, जो सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान की थी। वहीं से ये सिक्के मिले थे। नॉर्वे सरकार के ऑर्कियोलॉजिकल डिपार्टमेंट के पास रखे ये सिक्के 13वीं सदी के हैं।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. मैं भारत का पीएम: एक कागज की पर्ची से PM बने नेहरू; पटेल को चुनना चाहती थीं 80% कांग्रेस कमेटियां, लेकिन गांधीजी अड़ गए

2. भास्कर एक्सक्लूसिव: नवाज शरीफ की विदाई अब तय: आर्मी ने मार्चिंग ऑर्डर दिया, जल्द पाकिस्तान छोड़ लंदन जाएंगे

3. जरूरत की खबर-लोअर बैक पेन से 62 करोड़ लोग पीड़ित: युवाओं में इस वजह से बढ़ रहे मामले, सही खानपान भी जरूरी

4. ग्राउंड रिपोर्ट: 2014 के बाद आए लोगों को नागरिकता क्यों नहीं; CAA से खुश, लेकिन शरणार्थियों का सवाल- जो प्रताड़ित होकर आए, उनमें फर्क क्यों

5. स्पॉटलाइट- दुनिया में सबसे ज्यादा नौकरी देगा भारत: इन सेक्टर्स में बेहतरीन स्कोप, अमेरिका, चीन सहित इन देशों को भी पछाड़ा

6. सेहतनामा- जीरो फूड से बच्चे को बचाएं, शुरुआती 1000 दिन अहम: बच्चों को पौष्टिक खानपान का स्वाद लेना कैसे सिखाएं, जानिए- कब और क्या खिलाएं

7. 3 दिनों तक सड़ती रही थी रविंद्र महाजनी की लाश: अमिताभ बच्चन की सात हिंदुस्तानी से फिल्मों में आकर मराठी स्टार बने, कभी टैक्सी ड्राइवर थे

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article