9.9 C
Munich
Thursday, March 28, 2024

फ्लाईओवर समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : हरबंश कपूर

Must read

देहरादून

भाजपा के वरिष्ठ नेता और देहरादून कैंट क्षेत्र से विधायक हरबंश कपूर ने बल्लीवाला फ्लाईओवर की समस्या के लिए पूरी तरह कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होने कहा कि चार लेन के इस फ्लाईओवर को दो लेन का बनवाने और इसकी लागत को दो गुना करने के बारे में कांग्रेसी नेता जनता को जवाब दें। कांग्रेस नेता अपने गलत कार्यो से जनता का ध्यान भटकाने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर ने कहा कि फ्लाईओवर को लेकर कांग्रेस नेता उन पर व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस नेताओं ने चार लेन के इस फ्लाईओवर का पूरा स्वरूप ही बदल दिया।

चार लेन के फ्लाईओवर की निर्माण लागत 22.78 करोड़ थी जो सिर्फ दो लेन का बनने पर 40.42 करोड़ हो गई। फ्लाईओवर के स्वरूप को लेकर पहले से ही वह अपनी आपत्ति दर्ज कराते रहे हैं। जिस दिन फ्लाईओवर का उद्घाटन था उस दिन भी उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां रखी थीं।

कपूर ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार की अनदेखी का ही परिणाम है जो इस फ्लाईओवर में इतनी दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब कांग्रेस नेता अपनी नाकामी को छिपाने और जनता को गुमराह करने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कांग्रेस नेता अपनी खामियों को छिपाने की जो कोशिश कर रहे हैं, उसमें वह कामयाब नहीं होंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article