11.1 C
Munich
Friday, May 3, 2024

ओडिशा में और 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

Must read

भुवनेश्वर न्यूज़

ओडिशा में शनिवार को और पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। सभी संक्रमित मरीज रेड जोन के रूप में घोषित जाजपुर जिले से हैं। संक्रमित मरीजों में तीन पुरुष एवं दो महिला हैं। सभी का लिंक पश्चिम बंगाल से हैं। जाजपुर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है और प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 154 तक पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में 55 लोग स्वस्थ हुए हैं, एक की मौत हुई है, 98 सक्रिय संक्रमित मरीज का विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है। अब तक प्रदेश में 36593 लोगों का नमूना टेस्ट किया गया है।

ओडिशा में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े शुक्रवार को लगातार बदलते रहे। कोरोना वायरस ने जाजपुर, भद्रक एवं बालेश्वर जिले के बाद पहली बार बलांगीर जिले में दस्तक देने के साथ ही संक्रमित मरीजों के आंकड़े 148 तक पहुंच गए। नए जिले में कोरोना के दस्तक देने से सरकार एवं प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई। हालांकि आज कुछ ही समय बाद 14 मरीजों के स्वस्थ हो जाने की खबर ने राहत देने का भी काम किया है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों में केंद्रपाड़ा जिला से एक, भुवनेश्वर से तीन, बालेश्वर से तीन तथा भद्रक जिला से 7 मरीज शामिल है। राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 148 हो गई है। इसमें से 55 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इस तरह से वर्तमान समय में प्रदेश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 92 हो गई है।

World Samachar World News In Hindi World Hindi Samachar World Latest News World Headlines  वर्ल्ड न्यूज़ Sandesh aaj tak ke samachar India Today

Get World NewsBreaking News headlines about Srinagar crime, Srinagar politics and live updates on local Srinagar news. Browse Divya Sardar News to get all latest News In Hindi. Follow us on : facebookTwitterInstagramLinkedinYoutube

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article