16.4 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

भाजपा CEC की बैठक में पीएम मोदी शामिल हुए: लोकसभा प्रत्याशियों के नाम पर मंथन; ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी पार्टी

Must read


  • Hindi News
  • National
  • BJP Central Election Committee Meeting Loksabha Election 2024 Pm Modi Amit Shah Jp Nadda Odisha Constituency

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी अबतक 4 लिस्ट में 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर में शनिवार (24 मार्च) को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक देर रात चली। इसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य CEC सदस्य शामिल हुए। चर्चा में शामिल होने क बाद रात 12 बजे के पीएम सहित अन्य नेता वापस लौटे।

बैठक में लोकसभा चुनाव सहित 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP अभी तक 4 लिस्ट जारी कर चुकी है।

इसमें अभी तक 291 नामों का ऐलान हो चुका है। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 75, तीसरी में 9 और चौथी में 15 नाम घोषित किए गए हैं। जिन राज्यों पर विशेष चर्चा हुई उनमें ओडिशा, यूपी, पश्चिम बंगाल और राजस्थान शामिल रहे।

स्टेट बीजेपी प्रेसिडेंट मनमोहन सामल ने कहा कि ओडिशा में BJP और BJD गठबंधन की बातचीत विफल होने के चलते CEC ने ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने का फैसला किया है। लोकसभा के साथ ही राज्य की सभी 147 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की गई।

संबित पात्रा पुरी और धमेंद्र प्रधान संबलपुर से लड़ सकते हैं चुनाव
सामने आया है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबलपुर और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा को पुरी से बीजेपी मैदान में उतार सकती है। ​​​​​​बीजेपी ​CEC इससे पहले दो बार बैठक कर चुकी है। जिसमें अब तक उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना राज्यों की 291 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री

2 मार्च को जारी भाजपा की पहली लिस्ट में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए थे। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 SC, 18 ST, 57 OBC नाम रहे। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट थे, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा।

पहली लिस्ट में बताया गया कि नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें

भाजपा की दूसरी लिस्ट- 72 नाम: गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगे

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें से दो कैंडिडेट्स- आसनसोल सीट से पवन सिंह और बाराबंकी से उपेंद्र रावत ने नाम वापस ले लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी- तमिलनाडु से 9 नाम, पूर्व गवर्नर तमिलिसाई को टिकट

भाजपा की तीसरी लिस्ट गुरुवार (21 मार्च) को आ गई है। इसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है।

तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं, इनमें से भाजपा ने 10 पट्टाली मक्कल काची (PMK) को दी हैं। पार्टी अब तक 276 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। इसके अलावा गुरुवार को बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तेजु सीट से मोहेश चाई को उम्मीदवार घोषित किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BJP की चौथी लिस्ट जारी- इसमें 15 नाम, तमिलनाडु के 14 उम्मीदवारों का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। तमिलनाडु की 14 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है। वहीं पुडुचेरी की एक सीट पर राज्य के गृहमंत्री नमस्सिवायम को मौका दिया गया है।

इससे पहले तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है।​​​​​​ तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है।

तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं, इनमें से भाजपा ने 10 पट्टाली मक्कल काची (PMK) को दी हैं। इस तरह राज्य में 6 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान बाकी है।

इसके अलावा गुरुवार को बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तेजु सीट से मोहेश चाई को उम्मीदवार घोषित किया।

उधर, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article