16.4 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

नीतीश कुमार की शपथ के बाद बीजेपी चीफ जेपी नड्डा बोले, ‘JDU का NDA में वापस आना सुखद’ – India TV Hindi

Must read


Image Source : INDIA TV
नीतीश कुमार की शपथ के बाद बीजेपी चीफ जेपी नड्डा की प्रेस कांफ्रेंस

पटना:  नीतीश कुमार के नौवीं बार शपथ लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जेडीयू का एनडीए में स्वागत किया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि नीतीश कुमार और जेडीयू का असली गठबंधन एनडीए के साथ ही था। 2020 में जनता ने हमारे गठबंधन को ही बहुमत दिया था और अब एक बार फिर से हम जनता की सेवा करेंगे। जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार का विकास केवल और केवल एनडीए और डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है।

2019 से बेहतर प्रदर्शन 2024 में होगा- जेपी नड्डा 

प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नई एनडीए सरकार बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि यहां जब-जब हमारी सरकार बनती है, तब यहां कानून व्यवस्था में सुधार आता है। अपराध और अपराधियों पर काबू पाया जाता है। लोगों को रोजगार मिलता है। जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यहां की जनता एक बार फिर से हमें चुनेगी और 2019 से भी ज्यादा सीटें जिताकर सांसदों को दिल्ली भेजेगी।

इंडिया गठबंधन केवल बातों में ही संभव- जेपी नड्डा 

वहीं जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल बातों में ही संभव हो सकता है। असल में यह गठबंधन जनता के लिए नहीं बल्कि अपने परिवारों और संपत्तियों को बचाने के लिए बनाया गया है। लेकिन चुनाव आये-आते यह भी बिखर जाएगा। इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा की गई थी, जिसका कोई परिणाम नहीं निकला। अब यह अन्याय यात्रा निकल रही है। इसका भी कोई परिणाम नहीं निकलकर आएगा।

‘इंडिया गठबंधन के नेताओं की आपस में ही नहीं बन रही’

उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के नेताओं की आपस में ही नहीं बन रही है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को देख लीजिये या फिर पंजाब में आम आदमी पार्टी को देखिए। यहाँ किसी की भी आपस में नहीं बन रही है। बस अपने परिवारों को भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एक साथ आए हुए हैं।

Latest India News





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article