13.5 C
Munich
Wednesday, October 2, 2024

कश्मीर में गर्मी ने तोड़े 25 साल के रिकॉर्ड, बारिश के लिए दरगाह पर नंगे पैर हो रहीं प्रार्थनाएं

Must read


ऐप पर पढ़ें

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में बारिश चल रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं, कश्मीर में गर्मी ने हालत खराब कर दी है। घाटी में गर्मी ने 25 साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी से हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि 1999 के बाद कश्मीर में इतनी गर्मी पड़ रही है। बडगाम में सैकड़ों लोग दरगाह पर नंगे पैर पहुंचे और बारिश के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रार्थना की कि हे सर्वशक्तिमान हमारे पापों को क्षमा करें।

मौसम विज्ञान के अनुसार, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह 25 वर्षों में सबसे अधिक तापमान है। श्रीनगर ही नहीं काजीगुंड और कुकेरनाग स्टेशनों पर भी 35.6 और 34.1 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। तीनों स्टेशनों पर तापमान सामान्य से क्रमश: 6.3 डिग्री, 7.7 डिग्री और 8.7 डिग्री अधिक दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा कि श्रीनगर में रविवार का तापमान वर्ष 1999 के बाद से जुलाई का सबसे अधिक तापमान था।

पिछली बार कब पहुंचा इतना पारा

मुख्तार अहमद ने कहा, “जुलाई के महीने में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 10 जुलाई 1946 को 38.3 डिग्री सेल्सियस, 9 जुलाई 1999 को दूसरा उच्चतम 37 डिग्री सेल्सियस, 1997 में तीसरा उच्चतम 36.6 डिग्री सेल्सियस और आज चौथा उच्चतम 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।” 

बारिश के लिए नंगे पैर दरगाह पहुंचे लोग

घाटी में इस महीने सूखे जैसी स्थिति देखी जा रही है और झेलम नदी का सूखा तल कई स्थानों पर देखा जा रहा है। मध्य कश्मीर के बडगाम में सैकड़ों पुरुष और महिलाएं बारिश के लिए प्रार्थना करने एक सूफी संत की दरगाह पहुंचे। वे लोग नंगे पैर दरगाह पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना की, “हे सर्वशक्तिमान, हमारे पापों को क्षमा करें।”

70 फीसदी कम हुई बारिश

बडगाम के एक युवक ने कहा कि उन्होंने सर्वशक्तिमान(भगवान) से मदद मांगने के लिए इस क्षेत्र के मंदिर का दौरा किया। उन्होंने कहा, “हमारे पिता और पूर्वज यहां थे, इसलिए हम फिर से यहां हैं। कश्मीर गर्मी और पानी की कमी से जूझ रहा है।” बता दें कि जून और जुलाई में जम्मू-कश्मीर में विशेष रूप से हिमालय घाटी में कम वर्षा दर्ज की गई है। अधिकांश जिलों में 60 से 70 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

कश्मीर में सूखा, जम्मू में भारी बारिश

एक तरफ कश्मीर में गर्मी से हाहाकार मचा है। दूसरी ओर जम्मू में बारिश हो रही है। मुख्तार अहमद ने कहा, श्रीनगर में 1 जून से 24 जुलाई तक सामान्य 101 मिमी बारिश के मुकाबले सिर्फ 33 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह, दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सामान्य 107 मिमी बारिश के मुकाबले 20.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अनंतनाग में 138.7 मिमी सामान्य बारिश के मुकाबले 55 मिमी बारिश हुई।

अहमद ने कहा कि अन्नतनाग जिले के काजीगुंड में अब तक का सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इसका पिछला उच्चतम तापमान 11 जुलाई 1988 को 34.5 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने कहा, “दक्षिण कश्मीर के कुकेरनाग में भी आज अब तक का सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 3 जुलाई 2024 को दूसरा उच्चतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 8 जुलाई 1993 को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article