10.3 C
Munich
Friday, May 3, 2024

बिहार में मिले 8 और कोरोना पॉजिटिव केस, सूरत से पटना लौटे युवक निकले संक्रमित

Must read

पटना समाचार : बिहार की राजधानी में शुक्रवार को आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित में एक धनरुआ बाकी अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर म्योरा पंचायत के रहने वाले हैं। कोरोना पॉजिटिव सभी चार मई को सूरत से ट्रक पर सवार होकर पटना लौटे थे। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। आज मिले मरीजों को मिलाकर जिले में कोरोना के कुल मामले 186 हो गए हैं। बताया जाता है कि अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर म्योरा पंचायत व अन्य स्थानों पर रहने वाले करीब 60 लोग गुजरात के सूरत से ट्रक पर सवार होकर चार मई को पटना लौटे थे। इसके बाद पांच मई को उन्हें फौजदार सिंह प्लस टू विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। स्वास्थ्य जांच में पहले आठ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद प्रशासन ने सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सूरत से लौटे लोगों में से सात और संक्रमित निकले। क्यों कि सभी सीधे क्वारंटाइन किए गए थे इस लिए वायरस की चेन नहीं बन पाई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article