10.3 C
Munich
Friday, May 3, 2024

नवसारी: 120 फीट गहरे सरकारी बोर में गिरने से 6 साल के मासूम बच्चे की मौत

Must read

चिखली समाचार : नवसारी जिले के जोगवाड़ के पास ग्रामतल में रहने वाला 6 साल का मासूम मोहम्मद असद अजीज पठान घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह सरकार द्वारा खोदे गए बोर में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बोर 30 साल पहले खोदा गया था। इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों का दल पहुंच गया। बच्चे को निकालने के लिए काफी मशक्कत की गई। उसे बाहर निकालकर अस्पताल भी पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए चीखली रेफर किया गया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, श्रमजीवी परिवार के 3 बच्चों में से एक 6 साल का कक्षा पहली में पढ़ने वाला मोहम्मद असद घर के बाहर खेल रहा था। उसके साथ उसका बड़ा भाई भी था। खेलते-खेलते जब असद बोर में गिरकर फंस गया, तो उसके बड़े भाई ने उसका हाथ पकड़ खींचा। इसी बीच उसकी दादी ने भी देख लिया, वह जब तक पहुंचती, तब तक उसका हाथ छूट गया। जिससे असद सीधे बोर के अंदर चला गया। यह सरकारी बोर 30 साल पहले खोदा गया था। वह 120 फीट गहरा था। पानी कम आने से उसके पाइप निकाल लिए गए थे। इससे बोर कुछ हद तक पट गया था। असद इसी बोर में जाकर पहले फंसा, फिर बोर के अंदर चला गया। इस बीच उस पर मिट्‌टी भी गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

बच्चे के बोर में गिर जाने की खबर की सूचना सबसे पहले फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना दोपहर पौने चार बजे की है। कुछ ही देर में तीन जेसीबी मशीनों द्वारा बोर के आसपास का बीस फीट का क्षेत्र खोद दिया गया। सवा 6 बजे असद को बाहर निकाला गया। पर उसे बचाया नहीं जा सका।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article