1.7 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

दिल्ली में कोरोना संकट: 24 घंटों में 1,320 नए पॉजिटिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या 27,000 के पार

Must read

नई दिल्ली समाचार : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 1,320 मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 27 हजार से अधिक हो गया और इस दौरान 53 मरीजों की मौत से कुल मरने वालों की संख्या 761 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार रात जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में वायरस के 1,320 मामले आए और कुल संख्या 27,654 पर पहुंच गई। मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में वायरस से 10,664 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें 349 लोग आज स्वास्थ हुए हैं। फिलहाल 16,229 मामले सक्रिय हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कल तक यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 708 थी और आज 53 मौत के आंकड़े आये जबकि ज्यादातर मौत के आंकड़े पहले के हैं।ध्यान देने वाली है कि भारत अब संक्रमण के मामलों में इटली से आगे निकल गया है, जहां कुल 2,34,531 मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान, कुल 4,611 कोविड-19 रोगी ठीक हुए हैं। इस प्रकार, अब तक कुल 1,14,073 कोविड-19 रोगी ठीक हुए हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दी 48.20 प्रतिशत है’। वर्तमान में देश में 1,15,942 सक्रिय मामले हैं और सभी सक्रिय चिकित्सा देखरेख में हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘आईसीएमआर ने संक्रमित व्यक्तियों में कोरोनावायरस का पता लगाने के लिए परीक्षण क्षमता बढ़ा दी है। सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 520 और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या 222 कर दी गई है’। पिछले 24 घंटों में 1,37,938 नमूनों का परीक्षण किया गया। इस प्रकार अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 45,24,317 है। सीएसएसई के आंकड़ों से पता चलता है कि मामलों के संदर्भ में, 614,941 संक्रमणों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर आता है। इसके बाद रूस (449,256), यूके (284,734), स्पेन (240,978), भारत (236,184), इटली (234,531), फ्रांस (190,180), पेरू (187,400), जर्मनी (184,924), तुर्की (168,340), ईरान (167,156), चिली (122,499) और मेक्सिको (110,026) हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article