18.4 C
Munich
Saturday, May 4, 2024

ब्रिटेन की महारानी ने जन्मदिन का दिया न्योता, पंजाब के राज्यपाल ने ठुकराया

Must read

चंडीगढ़

पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने ब्रिटिश उप उच्चायोग द्वारा ब्रिटेन की महारानी के जन्मदिन के आयोजन में शामिल होने के लिए भेजे गए निमंत्रण को अस्वीकार किया है।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल बदनौर ने ब्रिटिश उप उच्चायुक्त एंड्रयू आयरे को एक पत्र लिखकर इस  आयोजन में शामिल होने में असमर्थता जताई है। उन्होंने पत्र में लिखा कि, ‘‘महारानी के जन्मदिन के जश्न में मुझे अपने आवास पर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने के लिए शुक्रिया। वह इस कार्यक्रम में इसलिए शामिल होने में असमर्थ हैं क्योंकि यह अमृतसर के जलियांवाला बाग में हुए भीषण जनसंहार के 100 साल पूरे होने के कुछ दिन पहले किया जा रहा है।  साथ ही उन्होंने लिखा की मैं उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”   

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article