15.4 C
Munich
Wednesday, July 16, 2025

गुजरात में शर्मनाक घटना, अवैध संबंध के आरोप में महिला को पीटा; बेटी के सामने बाल भी काट दिए

Must read


गुजरात में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अवैध संबंध का आरोप लगाकर एक महिला को न सिर्फ जमकर पीटा गया बल्कि उसे बाल भी काट दिए। घटना उस समय हुई जब महिला अपनी बेटी के साथ दोपहिया वाहन से घर जा रही थी।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, तापीSun, 20 Oct 2024 12:32 PM
share Share

गुजरात में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अवैध संबंध का आरोप लगाकर एक महिला को न सिर्फ जमकर पीटा गया बल्कि उसे बाल भी काट दिए। घटना उस समय हुई जब महिला अपनी बेटी के साथ दोपहिया वाहन से घर जा रही थी।

गुजरात के तापी जिले में कथित अवैध संबंध को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई की और उसके बाल भी काट दिए। महिला तालुका पंचायत सदस्य है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि सोनगढ़ तालुका पंचायत की उर्मिला गामित पर शनिवार शाम एक महिला और तीन पुरुषों ने हमला किया और हॉकी स्टिक से पीटा। सोनगढ़ थाने के अधिकारी ने कहा कि हमलावरों ने उसके बाल भी काट दिए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को सार्वजनिक स्थान पर तब निशाना बनाया गया, जब वह अपनी बेटी के साथ दोपहिया वाहन पर घर जा रही थी। हमलावरों में से एक की पहचान सोभना गामित के रूप में हुई है। उसने उर्मिला पर अपने पति के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा कि शोभना के साथ आए लोगों ने, जिसमें उसका बेटा भी शामिल था, उर्मीला को हॉकी स्टिक से मारा। इससे उसका बायां हाथ टूट गया और कमर और सिर में चोटें आईं। उन्होंने उसका सोने का पेंडेंट भी छीन लिया और भाग गए। उर्मिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article