7.6 C
Munich
Thursday, October 3, 2024

दिल्ली एयरपोर्ट पर 26 iPhone 16 प्रो मैक्स के साथ महिला गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Must read


एपल ने हाल ही में आईफोन के दो मॉडल 16 और 16 प्रो मैक्स लॉन्च किया है। फोन खरीदने के लिए ग्राहकों में दिलचस्पी बढ़ गई है। इस बीच इस फोन के स्मगलिंग की खबर भी सामने आने लगी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 26 कीमती आईफोन 16 प्रो मैक्स के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई जा रही है।

अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री से हाल ही में लॉन्च हुए 26 आईफोन 16 प्रो मैक्स जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिला ने फोन को अपने वैनिटी बैग में टिशू पेपर में लपेट कर रखा था। आपको बता दें कि प्रो मैक्स आईफोन 16 सीरीज का टॉप मॉडल है।

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर हांगकांग से दिल्ली आ रही एक महिला यात्री को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर रोका गया। वह अपने वैनिटी बैग में 26 आईफोन 16 प्रो मैक्स छिपा कर ला रही थी।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। देश में तस्करी कर लाए गए इन फोन की कीमत 37 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article