13.9 C
Munich
Sunday, August 25, 2024

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया को विदेश में मिली मदद, फैंस का जताया आभार, बोलीं- ‘हमारा हौसला कोई नहीं लूट सकता’

Must read


नई दिल्ली.  दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति विवेक दहिया संग यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं कि अचानक ही उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. एक्ट्रेस और उनके पति विदेश में लूट-पाट का शिकार हुए. दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने इस घटना की सूचना देते हुए बताया कि इस लूटपाट में उन्होंने अपने सारे पैसे और कई जरूरी चीजें गंवा दी जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी चिंतित थे. अब दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि उन्हें उनके दोस्तों से मदद मिल गई है.

दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर फैंस का उनके प्यार और फिक्र के लिए आभार जताया है. वह अपने पोस्ट में लिखती हैं, ‘आपके अपार प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. यह सचमुच बहुत मायने रखता है. इतना कुछ खोने के बाद भी हमने आपका प्यार नहीं खोया है. हम अपने करीबियों को जवाब दे रहे हैं. हम सबके मैसेज का रिप्लाई नहीं दे पा रहे हैं. हमें अपने करीबी दोस्तों से आर्थिक मदद मिल गई है’.

दिव्यांका-विवेक का कायम है हौसला
वह अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘हमने रेंट पर ली हुई अपनी गाड़ी रिप्लेस कर दी है. हम शुक्रगुजार हैं कि गाड़ी इनश्योरेंस में थी. अब हम दूसरे शहर में स्थित एम्बेसी जाएंगे और इमरजेंसी सर्टिफिकेट का जुगाड़ करेंगे. हमारे पास गाड़ी के बूट में रखी कुछ चीजें बची हुई हैं और हमारा हौसला अभी भी कायम है. कोई हमारा हौसला नहीं लूट सकता है’.

जल्द लौटेंगे इंडिया
बता दें, टीवी के सबसे चहीते कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इटली में अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाने गए थे. जहां उनके साथ ये दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ. हालांकि अब मदद मिलने के बाद कपल जल्द ही इंडिया वापस लौटने वाला है.

FIRST PUBLISHED : July 12, 2024, 15:33 IST



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article