18.3 C
Munich
Tuesday, October 22, 2024

हिमालय में मिली सांप की अजीब प्रजाति, हॉलीवुड एक्टर के नाम पर पहचान

Must read


पश्चिमी हिमालय में सांप की एक नई प्रजाति पाई गई है। वैज्ञानिकों ने इस प्रजाति का नाम हॉलिवुड सुपर स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो के नाम पर रख दिया है। उनका कहना है कि डिकैप्रियो ने सांपों के संरक्षण के लिए काफी काम किया है। ऐसे में यह उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। भारत, जर्मनी और यूके के शोधकर्ताओं की टीम ने इस ‘एंगीकुलस दिकैप्रियो’ नाम की सांप की प्रजाति का पता 2020 में लगाया था। यह टीम भारत में पाए जाने वाले सांपों की प्रजातियों की खोज करने का अभियान हिमालय में चला रही थी।

साइंटफिक रिपोर्ट्स जर्नल में सोमवार को सांप की इस प्रजाति के बारे में लिखा गया। इस प्रजाति का विभाजन एंगीकुलस के अंतरगत किया गया है। लैटिन में इसका मतलब छोटा सांप होता है। वहीं लियोनार्डो डिकैप्रियो एक अमेरिकी एक्टर, प्रड्यूसर और पर्यावरण कार्यकर्ता भी हैं। वह प्रदूषण कम करने और जीवों को बचाने में काफी योगदान देते हैं। इसके अलावा सांपों के संरक्षण के लिए बड़ा फंड भी देते हैं। इसीलिए इस सांप का नाम डिकैप्रियो हिमालयन स्नेक रखा गया है।

इस अभियान के तहत शोधकर्ताओं की टीम पश्चिमी हिमालय में खोज करती है। एक बार अभियान के दौरान कीचड़ वाली सड़क पर एक भूरे रंग का सांप दिखाई दिया था। जब इसे पकड़ने की कोशिश की गई तो यह एकदम शांत और स्थिर हो गया। इसने हिलना-डुलना भी बंद कर दिया। उसने किसी पर हमला भी नहीं किया। इसके बाद दूसरे सांपों के साथ इसकी डीएनए अनालिसिस की गई। तब पता चला कि यह सांप की अलग प्रजाति है।

रिपोर्ट में कहा गया, यह हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुलू के आसपास पाया जाता है। इसके अलावा उत्तराखंड के नैनीताल, और नेपाल के चिटवान नेशनल पार्क में भी यह स्पीसीज मिलती है। रिसर्चर्स की इस टीम में मिजोरम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लालरेमसांगा, जीशान ए मिर्जा, विरेंद्र के भारद्वाज, सौनक पाल, गरनोत वोगेल, पैट्रिक डी कैंपबेल और हर्षिल पटेल शामिल थे।

अध्ययन के मुताबिक इस सांप के छोटे-छोटे दर्जनभर दांत होते हैं। यह सांप करीब 22 इंच का होता है। सांप के ऊपर छोटे-छोटे गहरे भूरे रंग के धब्बे होते हैं और कॉलर बड़ी होती है। इस सांप की खोपड़ी मजबूत और गोल थूथन होता है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article