15 C
Munich
Monday, July 8, 2024

युद्ध रुकवा दिया पेपर लीक नहीं रोक पा रहे; UGC-नेट परीक्षा रद्द किए जाने पर राहुल गांधी, मोदी सरकार पर खूब बरसे

Must read


ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उनका यह बयान परीक्षा रद्द हो जाने की घोषणा के एक दिन बाद आया है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ऐसा दावा करती है कि उसने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक दिया, मगर पेपर लीक को क्यों नहीं रोक पाई।

युद्ध रुकवा दिया पेपल लीक नहीं रोक पा रहे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, मुझे हजारों लोगों ने पेपर लीक की अपनी परेशानी शिकायत सुनाई। ऐसा कहा जा रहा था कि मोदी जी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक दिया। लेकिन कुछ कारणों से, नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक को रोक नहीं पाए हैं या रोकना नहीं चाहते हैं।” 

कांग्रेस सांसद ने कहा, “पेपर लीक के पीछे का कारण यह है कि शिक्षा प्रणाली पर भाजपा के मूल संगठन ने कब्जा कर लिया है। जब तक इन्हें बदला नहीं किया जाता है, तब तक पेपर लीक होते रहेंगे। मोदी जी ने इसे अपने लिए सुविधाजनक बनाया है। यह एक राष्ट्र-विरोधी गतिविधि है।”

भाजपा ने हमारी शिक्षा प्रणाली में घुसपैठ की है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारे सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है। हमारे कुलपतियों को योग्यता के आधार पर नहीं रखा गया है। बल्कि इसलिए रखा गया है क्योंकि वे एक खास संगठन से जुड़े हैं। और इस संगठन और भाजपा ने हमारी शिक्षा प्रणाली में घुसपैठ की है और इसे नष्ट कर दिया है।” 

राहुल गांधी ने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके अर्थव्यवस्था के साथ जो किया, वही अब शिक्षा प्रणाली के साथ किया है। ऐसा होने और आपके परेशान होने का कारण यह है कि एक स्वतंत्र, उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया गया है… यह सबसे जरूरी है कि जो लोग यहां दोषी हैं, उन्हें सजा दी जाए।”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article